Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। समालखा सीट से बीजेपी के मनमोहन भड़ाना ने जीत दर्द की है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू गई थी। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
Haryana Election Results 2024 Live: Check Here
ऐसे में अगर हम समालखा विधानसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस ने एक बार फिर से धर्मवीर सिंह छोकर को मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने इस सीट से मनमोहन भड़ाना पर दांव खेला है। वहीं आम आदमी पार्टी ने बिट्टू पहलवान पर अपना भरोसा जताया है।
Samalkha Assembly Election Results 2024 (समालखा) विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024)-
| पार्टी | उम्मीदवार | जीत |
| बीजेपी | मनमोहन भड़ाना | 81293 |
| कांग्रेस | धर्मवीर सिंह छोकर | 61978 |
| आम आदमी पार्टी | बिट्टू पहलवान | 1060 |
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो समालखा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोकर ने जीत दर्ज की थी। छोकर ने बीजेपी प्रत्याशी शशिकांत कौशिक को हराया था। छोकर का जहां 81,898 वोट मिले तो वहीं बीजेपी के कौशिक को 66,956 वोट मिले थे। जबकि जेजेपी के ब्रह्मपाल रावल को 4,114 वोटों पर हीं संतोष करना पड़ा था।
2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो समालखा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंदर मच्छरौली ने जीत दर्ज की थी। मच्छरौली ने कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोकर हराया था। मच्छरौली को जहां 53,294 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के धर्म सिंह छोकर को 32,921 मत प्राप्त हुए थे। जबकि तीसरे नंबर पर शशिकांत कौशिक रहे थे। कौशिक को 32,134 वोट मिले थे।
