Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे सामने आ चुके हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। राई विधान सभा सीट से बीजेपी के कृष्णा गहलावत ने 4673 मतों के साथ जीत हांसिल की है। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
Haryana Election Results 2024 Live: Check Here
अगर हम राई विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने कृष्णा गहलावत को मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस ने जय भगवान अंतिल पर दांव खेला था। वहीं आम आदमी पार्टी ने राजेश सरोहा पर भरोसा जताया था।
Rai Assembly Election Results 2024 (राई) विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024)-
पार्टी | उम्मीदवार | जीत |
भाजपा | कृष्णा गहलावत | 64614 |
कांग्रेस | जय भगवान अंतिल | 59941 |
आम आदमी पार्टी | राजेश सरोहा | 281 |
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो राई विधानसभा सीट से भाजपा के मोहन लाल बडोली ने जीत दर्ज की थी। बडोली ने कांग्रेस के जय तीरथ दहिया को हराया था। बडोली का जहां 45,377 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के तीरथ दहिया को 42,715 वोट मिले थे, जबकि जेजेपी के अजीत अंतिल को 17,137 मत प्राप्त हुए थे।
2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
हरियाणा विधानसभा 2014 में राई विधानसभा सीट से कांग्रेस के जय तीरथ दहिया ने जीत दर्ज की थी। दहिया ने आईएनएलडी के इंद्रजीत को हराया था। दहिया को 36,703 वोट मिले थे, जबकि इंद्रजीत 36,700 को वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी कृष्णा गहलावत को 34,523 मतों पर संतोष करना पड़ा था।