Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट से बीजेपी के महिपाल ढांडा ने चुनाव जीता है। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
अगर हम पानीपत ग्रामीण सीट की बात करें तो इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई थीं। इस सीट से कांग्रेस ने सचिन कुंडू को मैदान में उतारा था। जबकि बीजेपी ने यहां से एक बार फिर से महिपाल ढांडा पर दांव खेला था। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस सीट से सुखबीर मलिक को अपना प्रत्याशी बनाया था।
Panipat Rural Assembly Election Results 2024 (पानीपत ग्रामीण विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024)-
| पार्टी | उम्मीदवार | जीत |
| कांग्रेस | सचिन कुंडू | 46078 |
| बीजेपी | महिपाल ढांडा | 81750 |
| निर्दलीय | रोहित रेवाड़ी | 15546 |
2019 पानीपत ग्रामीण विधानसभा से किसने मारी बाजी?
2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण सीट से बीजेपी के महिपाल ढांडा ने कांग्रेस उम्मीदवार संजय अग्रवाल को 39545 मतों से हराया था। हरियाणा की पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। यह सीट करनाल लोकसभा सीट के तहत आती है।
2014 पानीपत ग्रामीण विधानसभा से कौन बना विजेता?
2014 में यहां बीजेपी ने कब्जा किया था। 2014 विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट से बीजेपी के महिपाल ढांडा 62 हजार 074 वोट हासिल करके विधायक बने थे। जबकि दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी धारा सिंह रावल रहे थे, जिन्हें 25 हजार 942 वोट मिले। इस तरह से उन्हें 36,132 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर इनेलो के निशान सिंह मलिक और चौथे नंबर पर कांग्रेस के खुशी राम जगलान रहे थे।
