Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन काफी अहम रहा। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। इस सीट पर बीजेपी के जगमोहन आनंद ने बड़ी जीत दर्ज की है। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।

Haryana Election Results 2024 Live: Check Here

अगर हम करनाल विधानसभा सीट की बात करें तो भाजपा ने इस बार मुख्यमंत्री सैनी की जगह जगमोहन आनंद को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट से सुमिता वर्क पर दांव खेला है। वहीं जेजेपी – आसपा प्रत्याशी जितेंद्र रायल को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन यहां पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच देखा जा रहा है।

Karnal Assembly Election Results 2024 (करनाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024)-

पार्टीउम्मीदवारजीत
कांग्रेससुमिता विर्क56354 
बीजेपीजगमोहन आनंद90006 
आम आदमी पार्टीसुनील बिंदल1723 
जेजेपी – आसपा जितेंद्र रायल269 

करनाल सीट से 2019 में कौन जीता?

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में करनाल से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर खट्टर का मुकाबला कांग्रेस के तरलोचन सिंह से था। खट्टर ने तरलोचन सिंह को 45188 वोटों से मात दी थी। चुनाव आयोग के मुताबिक, खट्टर को कुल 79906 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के तरलोचन सिंह 34718 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा जेजेपी के तेज बहादुर यहां 3192 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 46 का है। नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस और बीजेपी में से किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

2014 में करनाल सीट से किसने मारी बाजी?

2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में के मनोहर लाल खट्टर ने इस सीट पर IND प्रत्याशी को 63773 वोटों यानी इस सीट पर हुए कुल मतदान के 45.42% वोटों के अंतर से हराया था। 2014 में इस सीट पर बीजेपी का वोट शेयर 58.75% था। 2009 में सुमिता सिंह के INC ने इस सीट पर HJCBL प्रत्याशी को 3731 वोटों यानी इस सीट पर हुए कुल मतदान के 3.68% वोटों के अंतर से हराया था।