Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं और राज्य में भाजपा इतिहास रचते दिख रही है। कलांवाली हरियाणे के प्रमुख सीटों में से एक हैं। यहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने शीशपाल केहरवाला को चुनावी मैदान में उतारा था जिन्होंने 22959 वोटों से जीत हासिल की है। उनके सामने बीजेपी ने राजिंदर सिंह देसूजोधा और आईएनएलडी के गुरतेज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था।

शीशपाल केहरवाला को कुल 66728 वोट मिले हैं। बीजेपी नेता राजिंदर सिंह देसूजोधा को 43769 वोट और आईएनएलडी के गुरतेज सिंह को सिर्फ 24200 वोट मिलें हैं।

Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here

कलांवाली हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित एक नगर पालिका है, जो पंजाब की सीमा के निकट है। इस क्षेत्र के अधिकांश लोग पंजाबी बोलते हैं। कलांवाली के आसपास करीब 40 गांव हैं, जैसे कुरंगवाली, चकेरियां, जलालना और आनंदगढ़। यह स्थान तखत सिरी दमदमा साहिब से लगभग 25 किलोमीटर दूर है, और कलांवाली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

यह विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और सिरसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2019 तक, यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1,33,550 थी, जिसमें सामान्य, विदेशी, प्रॉक्सी और डाक मतदाता शामिल हैं।

2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शिशपाल सिंह ने 53,059 वोट लेकर जीत हासिल की थी, जबकि शिअद के राजिंदर सिंह देसूजोधा को 33,816 और बीजेपी के बलकौर सिंह को 30,134 वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में, शिअद के बलकौर सिंह ने 54,112 वोट पाकर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस के शिशपाल केहरवाला को 41,147 वोट मिले थे।