Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। दादरी विधानसभा सीट चर्चा में बनी हुई है। पिछले चुनाव में यहां से निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर सांगवान ने जीत हासिल की थी तो वहीं इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां कड़ी टक्कर बताई जा रही है। बीजेपी की ओर से दादरी विधानसभा सीट से सुनील सांगवान उम्मीदवार हैं तो जेजेपी ने राजदीप फोगाट को मैदान में उतारा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में यह सीट चर्चा में बनी हुई थी क्योंकि यहां से बीजेपी ने बबीता फोगाट को मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस की ओर से दादरी विधानसभा सीट से मनीषा सांगवान उम्मीदवार हैं।
दादरी सीट चरखी दादरी जिले में पड़ती है और भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। बबीता फोगाट का टिकट जब बीजेपी ने काटा तो लोगों को काफी आश्चर्य हुआ। हालांकि बबीता ने पार्टी के निर्णय को स्वीकार किया और कहा कि मैं कार्यकर्ता की तरह काम करती रहूंगी।
बीजेपी की बबीता फोगाट तीसरे नंबर पर रहीं
2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो यहां से निर्दलीय उम्मीदवार सोमवीर सांगवान को 43,849 वोट मिले थे। वहीं जेजेपी के सतपाल सांगवान को 29,577 वोट मिले थे। बीजेपी की ओर से बबीता फोगाट चुनाव लड़ी थीं और तीसरे स्थान पर रही थीं। बबीता फोगाट को 24,786 वोट मिले थे। सोमबीर संगवान ने बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ा था।
Haryana Assembly Election 2024: जींद से बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक? जानें किसका पलड़ा भारी
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
| निर्दलीय | सोमवीर सांगवान | 43,849 | जीते |
| जेजेपी | सतपाल सांगवान | 29,577 | हारे |
| बीजेपी | बबीता फोगाट | 24,786 | हारे |
2014 में लोकदल ने मारी थी बाजी
वहीं अगर हम 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तब बीजेपी ने राज्य में बड़ी जीत हासिल की थी। हालांकि इस विधानसभा सीट पर लोकदल के राजदीप ने 43,400 वोट पाकर जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सोमवीर सांगवान को 41,790 वोट मिले थे और वह मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
| INLD | राजदीप | 43,400 | जीते |
| बीजेपी | सोमवीर सांगवान | 41,790 | हारे |
