Haryana Vidhan Sabha Chunav/Election Result 2024 TV Channels: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को आएंगे। पूरे देश की नजर हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर टिकी हुई है। 5 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी। अब जनता ने किसे अपना मत दिया है, इसका पता मंगलवार से लगना शुरू हो जाएगा।
Haryana, J&K Election/Chunav Results 2024 LIVE: Check Here
जनसत्ता लाइव टीवी पर मिलेगी पल-पल की अपडेट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत देगा। अब लोगों के मन में बड़ा सवाल है कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव के सबसे सटीक नतीजे कहां पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि आप हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे जनसत्ता लाइव टीवी पर देख सकते हैं। यहां पर आपको पल-पल की अपडेट मिलेगी।
वहीं जनसत्ता की वेबसाइट पर भी आपको सबसे तेज नतीजे मिलेंगे। अहम बात यह है कि जनसत्ता के लाइव टीवी और वेबसाइट पर आपको सबसे तेज अपडेट के साथ ही हर एक सीट का विश्लेषण भी मिलेगा। यानी आपको पता चलेगा कि आखिर में कौन सा दल और उम्मीदवार किस कारण से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
प्रमुख टीवी चैनल्स पर भी देख सकते नतीजे
जनसत्ता के अलावा प्रमुख टीवी चैनल्स पर भी चुनावी नतीजे को लाइव देख सकते हैं। इन चैनलों पर भी विश्लेषण और सीटों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं न्यूज़ चैनल्स के ऐप पर भी आप चुनावी नतीजों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर भी आप चुनावी नतीजे देख सकते हैं। यहां पर आपको सबसे सटीक जानकारी मिलेगी। हालांकि इलेक्शन कमिशन हर राउंड के वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही अपनी साइट पर अपडेट करेगा।
इसके अलावा अगर आप टीवी देखने का मौका नहीं पा रहे हैं, तो आप JioCinema और Hotstar जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। यहां आप LIVE TV टैब में जाकर अपने पसंदीदा चैनल्स पर चुनावी नतीजों की हर जानकारी देख सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म्स उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी हैं, जो यात्रा पर हैं या टीवी से दूर हैं।