Haryana Vidhan Sabha Election Result 2019 Constituency-Wise, Seat Wise:  हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा। बृहस्पतिवार को चुनाव परिणाम में बाद प्रदेश की जनता ने खंडित जनादेश दिया है। 90 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 को नवगठित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को 10 सीटें मिली हैं। इनेलो और हरियाणा लोकहित पार्टी को 1-1 सीट मिली है। जबकि निर्दलीय के खाते में 7 सीटें आई हैं। हरियाणा में अब सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार की रात को बीजेपी और जेजपी  ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्त कर गठबंधन सरकार बनाने की बात कही। हरियाणा में बीजेपी को जेजेपी ने समर्थन का ऐलान किया है। अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हरियाणा का मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जेजेपी से हगा।

चुनाव के बाद भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। हालांकि सरकार बनाने के लिए भाजपा को 6 विधायकों की जरूरत है। वहीं कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में अपने पिछली बार के प्रदर्शन में सुधार करते हुए 31 सीटें जीती हैं। अब भाजपा और कांग्रेस की तरफ से सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। भाजपा को निर्दलीय विधायकों के सहारे फिर से सूबे में अपनी सरकार बनने की उम्मीद है।

भाजपा नेता जवाहर यादव के मुताबिक बादशाहपुर विधानसभा सीट से जीतने वाले निर्दलीय विधायक दौलताबाद भी नड्डा से मुलाकात करने वाले निर्दलीय विधायकों में शामिल थे।पृथला सीट से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक रावत ने कहा, ‘‘हम यहां हरियाणा में खट्टर सरकार को अपना समर्थन देने के लिये आये हैं।’’ नड्डा से मुलाकात के बाद भाजपा के लिये अपना समर्थन पत्र दिखाते हुए सांगवान ने कहा कि भाजपा को उन्होंने बिना शर्त समर्थन दिया है।इन पांच निर्दलीय विधायकों के अलावा रंजीत चौटाला ने भी भाजपा के लिये अपना समर्थन जताया है। उन्होंने खट्टर और नड्डा दोनों से सुबह मुलाकात की थी।भाजपा नेताओं को भरोसा है कि सात निर्दलीय विधायक और इनेलो नेता अभय चौटाला सरकार गठन के दावे में पार्टी का समर्थन करेंगे।

यहां देखें LIVE नतीजेहरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019

दूसरी तरफ कांग्रेस ने चुनाव परिणाम को भाजपा के खिलाफ जनादेश बताते हुए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर सरकार बनाने की अपील है। इस बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने आरोप लगाया कि सूबे में निर्दलीय उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है।

By-Election Results 2019 Live Updates: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों के By-Election Results

 

Live Blog

18:06 (IST)25 Oct 2019
दुष्यंत चौटाला को फिर INC का ऑफर
18:04 (IST)25 Oct 2019
दुष्यंत चौटाला को फिर INC का ऑफर, बीएस हुड्डा बोले- और सुझावों पर भी हम हैं राजी
13:36 (IST)25 Oct 2019
तोशाम सीट लगातार दूसरी बार कांग्रेस के खाते में

तोशाम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किरन चौधरी ने जीत हासिल की। वहीं उचाना कला से जेजेपी के नेता दुष्यंत चौटाल ने भाजपा की उम्मीदवार प्रेमलता को हराया। यमुनानगर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम दास ने इनेलो के दिलबाग सिंह को हराया।

11:59 (IST)25 Oct 2019
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से हारे

टोहाना से जेजेपी के देवेंद्र सिंह बबली ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को 52302 मतों के भारी अंतर से हराया। भाजपा के उम्मीदवार सुभाष सुधा दूसरी बार थानेसर से विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने इनेलो के अशोक अरोड़ा को हराया। तिगांव से भी भाजपा उम्मीदवार राजेश नागर ने जीत हासिल की। वहीं, उकलाना सुरक्षित सीट से जेजेपी के अनूप धान ने भाजपा की आशा खेदर को 23,693 मतों के अंतर से मात दी।

11:51 (IST)25 Oct 2019
सिरसा से गोपाल कांडा 607 वोट से जीते

हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने सिरसा सीट पर 607 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सोहना सीट पर भाजपा के संजय सिंह विजयी रहे। सोनीपत सीट कांग्रेस के हिस्से में आई। यहां से सुरेंद्र पंवार ने कैबिनेट मंत्री कविता जैन को 32878 मतों के अंतर से हराया।

11:45 (IST)25 Oct 2019
सफीदो, समालखा से कांग्रेस जीती

सफीदो से कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष गंगोली और समालखा से कांग्रेसी उम्मीदवार धरम सिंह छोकर ने जीत दर्ज की। शाहबाद सुरक्षित सीट से जननाय जनता पार्टी के राम करन ने भाजपा उम्मीदवार को 37127 मतों के अंतर से पराजित किया।

11:39 (IST)25 Oct 2019
रानिया से निर्दलीय उम्मीदवार की जीत

रानिया से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह ने जीत हासिल की। रेवाड़ी सीट से चिरंजीव राव ने चुनाव जीता। रोहतक से कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा ने भाजपा के मनीष ग्रोवर को हराया। साढौरा सुरक्षित सीट से कांग्रेस की रेनूबाला ने जीत हासिल की।

11:30 (IST)25 Oct 2019
रादौर से कांग्रेस और राई से भाजपा को मिली जीत

रादौर सीट से कांग्रेस के बिशन लाल ने चुनाव जीता। वहीं राई सीट पर भाजपा के मोहन लाल बडोली ने कांग्रेस के निवर्तमान विधायक जयतीरथ दहिया को 2662 मतों के अंतर से हराया। रतिया सुरक्षित सीट भाजपा के खाते में आई। यहां से लक्ष्मण नापा ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

11:27 (IST)25 Oct 2019
पिहोवा से हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह जीते

हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने पिहोवी सीट भाजपा के खाते में डाली। पृथला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नयन पाल रावत विजयी रहे। पुन्हाना पर कांग्रेस के मोहम्मद इलियास ने निर्दलीय उम्मीदवार रहीश खान को 816 मतों के अंतर से हराया। जबकि पुंडरी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार रणधीर सिंह गोलने जीत हासिल की।

11:22 (IST)25 Oct 2019
पानीपत सिटी और पानीपत ग्रामीण में भाजपा जीती

भाजपा के प्रमोद कुमार विज ने पानीपत सिटी से जीत हासिल की। पानीपत ग्रामीण से भी भाजपा के ही महिपाल ढांडा ने चुनाव जीता। वहीं, पटौदी सुरक्षित सीट से भाजपा के सत्यप्रकाश ने कांग्रेस के नरेंद्र सिंह पहाड़ी को 36579 मतों के अंतर से हराया।

11:13 (IST)25 Oct 2019
नूंह से कांग्रेस, पलवल से भाजपा जीती

नूंह से कांग्रेस के उम्मीदवार आफताब अहमद ने जीत हासिल की। वहीं पलवल भाजपा उम्मीदवार दीपक मंगला ने कांग्रेस के करन सिंह को हराया। पंचकूला सीट पर भाजपा के ज्ञान चंद गुप्ता लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। गुप्ता ने भजन लाल के बेटे और कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रमोहन को 5633 वोटों के अंतर से हराया।

10:43 (IST)25 Oct 2019
जेजेपी के राम कुमार गौतम ने कैप्टन अभिमन्यु को हराया

नारनौंद से जेजेपी के राम कुमार गौतम ने कैबिनेट मंत्री और भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु को हरा दिया। नारायणगढ़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार शैली ने चुनाव जीता। नरवाना सुरक्षित सीट से जेजेपी के राम निवास और नीलोखेड़ी सुरक्षित सीट से निर्दलीय उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर ने चुनाव में जीत हासिल की।

10:38 (IST)25 Oct 2019
नलवा, नांगल चौधरी और नारनौल से भाजपा जीती

नलवा सीट से भाजपा के रणबीर गंगवा चुनाव जीते। नांगल चौधरी से भाजपा के अभे सिंह यादव ने जेजेपी के मुला राम को हराया। नारनौल से भाजपा के ओम प्रकाश यादव विजयी रहे।

10:32 (IST)25 Oct 2019
महेंद्रगढ़, मुलाना से कांग्रेस ने मारी बाजी, मेहम से निर्दलीय जीता

महेंद्रगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह ने जीत हासिल की। मुलाना सुरक्षित सीट से कांग्रेस के वरुण चौधरी चुनाव जीतने में सफल रहे। मेहम से निर्दलीय उम्मीदवार बलराज कुंडु ने चुनाव जीता। बलराज ने कांग्रेस के आनंद सिंह को हराया।

10:28 (IST)25 Oct 2019
कोसली, लोहारू से भाजपा और लाडवा से कांग्रेस जीती

भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव ने कोसली और जय प्रकाश दलाल ने लोहारू से चुनाव जीता। लाडवा से कांग्रेसी उम्मीदवार मेवा सिंह ने भाजपा के पवन सैनी को हराया।

10:20 (IST)25 Oct 2019
सीएम खट्टर ने करनाल से जीत हासिल की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से जीत हासिल की। खट्टर ने कांग्रेसी उम्मीदवार तरलोचन सिंह को 45188 मतों के अंतर से हराया। कालका सीट से कांग्रेस के प्रदीप चौधरी ने चुनाव जीता। वहीं, खरखौदा सीट से कांग्रेस के जयवीर सिंह ने जेजेपी के पवन कुमार को हराया।

10:11 (IST)25 Oct 2019
कैथल से सुरजेवाला हारे

कैथल से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हार का सामना करना पड़ा। सुरजेवाला को भाजपा उम्मीदवार लीला राम ने 1246 मतों के अंतर से हराया। कलानौर और कलावली सुरक्षित सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। कलानौर से शकुंतला खटक और कलावली से शीशपाल सिंह ने चुनाव जीता।

10:05 (IST)25 Oct 2019
झज्जर से कांग्रेस, जगाधरी व जींद में भाजपा ने मारी बाजी

झज्जर से कांग्रेस की उम्मीदवार गीता भुक्कल ने दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं, जगाधरी सीट से भाजपा के कंवरपाल चुनाव जीते। जीद सीट पर भाजपा के कृष्ण लाल मिड्ढा ने चुनाव जीता। वहीं, जुलाना से जेजेपी के अमरजीत ढांडा ने भाजपा उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढुल्ल को हराया।

09:59 (IST)25 Oct 2019
होडल, इंद्री से भाजपा और इसराना से कांग्रेस जीती

होडल सुरक्षित सीट से भाजपा के जगदीश नायर ने चुनाव जीता। इंद्री सीट पर भाजपा के राम कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कांबोज को हराया। इसराना सुरक्षित सीट कांग्रेस के खाते में आई। यहां से बलबीर सिंह से भाजपा उम्मीदवार केएल पंवार को हराया।

09:52 (IST)25 Oct 2019
हांसी, हथीन और हिसार सीट भाजपा ने जीता

हांसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार विनोद भयाना ने जीत दर्ज की। हथीन सीट से पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण डागर ने चुनाव जीता। वहीं, हिसार सीट पर भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता विजयी रहे।

09:48 (IST)25 Oct 2019
गोहाना सीट से कांग्रेस के जगबीर मलिक जीते

गोहाना सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार जगबीर मलिक ने जीत हासिल की। वहीं, गुहला सुरक्षित सीट से जेजेपी के ईश्वर सिंह ने चुनाव जीता। गुड़गांव सीट पर भाजपा के सुधीर सिंगला ने चुनाव जीता। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार मोहित ग्रोवर ने जीता।

09:43 (IST)25 Oct 2019
हुड्डा ने जीत की सबसे बड़ी जीत

गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस के मम्मन खान ने चुनाव जीता। वहीं गन्नौर से भाजपा की निर्मल रानी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को हराया। घरौंडा सीट से भाजपा के हरविंदर कल्याण ने कांग्रेस के अनिल कुमार को हराया।

09:43 (IST)25 Oct 2019
फरीदाबाद से भाजपा को मिली जीत

फरीदाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र गुप्ता ने चुनाव जीता। फरीदाबाद एनआईटी सीट से कांग्रेस के नीरज शर्मा जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं फतेहाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार दुरा राम ने भगवा परचम लहराया।

09:42 (IST)25 Oct 2019
दादरी सीट पर निर्दलीय ने जीता चुनाव

दादरी सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर विजयी रहे। सोमबीर ने जेजेपी के सतपाल सांगवान को हराया। वहीं ऐलनाबाद सीट पर इनेलो के अभय सिंह चौटाला चुनाव जीतने में सफल रहे।

09:41 (IST)25 Oct 2019
बेरी सीट कांग्रेस ने जीती

बेरी सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. रघुवीर सिंह कादियान ने जीत हासिल की। वहीं भवानी से भाजपा के घनश्याम सराफ जीत दर्ज करने में सफल रहे। डबवाली सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार अमित सिहाग ने भाजपा के आदित्य को हराया।

09:30 (IST)25 Oct 2019
बरवाला पर जेजेपी का कब्जा

बरवाला सीट पर जननायक जनता पार्टी के जोगी राम सिहाग ने जीत दर्ज की। जबकि बावल सुरक्षित सीट से भाजपा के डॉ. बनवारी लाल विजेता बने। बवानीखेड़ा सुरक्षित सीट भी भाजपा के ही बिश्म्भर सिंह ने जीती।

09:30 (IST)25 Oct 2019
बल्लभगढ़ से भाजपा और बरौदा सो कांग्रेस जीती

बल्लभगढ़ सीट से भाजपा के मूलचंद शर्मा ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीता। वही बरौदा सीट पर कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा ने भाजपा उम्मीदवार और कुश्ती खिलाड़ी योगेश्वर दत्त को हराया।

09:27 (IST)25 Oct 2019
बादली से कांग्रेस को मिली जीत

बादली सीट से कांग्रेस के कुलदीप वत्स जीते। वहीं बादशाहपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राकोश दौलताबाद ने जीत हासिल की। बहादुरगढ़ सीट भी कांग्रेस के खाते में गई। यहां से राजेंद्र सिंह जून ने चुनाव जीता।

09:23 (IST)25 Oct 2019
अटेली सीट पर भाजपा का कब्जा

अटेली से भाजपा के सीता राम चुनाव जीता। वहीं बड़खल से भाजपा की सीमा त्रिखा चुनाव जीतीं।

09:15 (IST)25 Oct 2019
अंबाला कैंट और अंबाला सिटी से भाजपा जीती

अंबाला कैंट से भाजपा के उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री अनिल विज और अंबाला सिटी से भाजपा के ही असीम गोयल ने जीत हासिल की। अंसध सीट पर भाजपा के बख्शीश सिंह विर्क लगातार दूसरी बार विधायक बने।

09:03 (IST)25 Oct 2019
भाजपा की सांसद दो निर्दलीय विधायकों को दिल्ली लेकर गईं 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले आठ निर्दलियों में से दो विधायकों को भाजापा की एक सांसद बृहस्पतिवार को दिल्ली ले गईं। सूत्रों ने बताया कि निर्दलीय गोपाल कांडा और रणजीत ंिसह को सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल एक चार्टर्ड विमान से दिल्ली लेकर गई हैं। कांडा और सिंह ने विमान में सवार होने से पहले मीडिया से कहा कि वह उस पार्टी का समर्थन करेंगे जो सिरसा के विकास के लिए काम करेगी। दुग्गल ने दो निर्दलियों को दिल्ली ले जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

08:08 (IST)25 Oct 2019
अनिल विज और बनवारी लाल को छोड़ सरकार के सारे मंत्री हारे

इस चुनाव में अनिल विज और बनवारी लाल को छोड़कर सभी मंत्री चुनाव हार गए। रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, कविता जैन, कृष्ण लाल पंवार, मनीष ग्रोवर, कृष्ण कुमार बेदी और कर्ण देव कंबोज भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

07:51 (IST)25 Oct 2019
भाजपा के 5 बागियों ने जीता चुनाव

हरियाणा के चुनाव में भाजपा के 5 बागियों ने चुनाव में जीत दर्ज की है। इनमें पूंडरी से रणधीर सिंह गोलन, महम से बलराज कुंडू, नीलेखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, पृथला से नयनपाल रावत और दादरी से सोमपाल सांगवान शामिल हैं। ये बागी आगामी सरकार के गठन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

21:57 (IST)24 Oct 2019
आदमपुर, अंबाला, अंबाला सिटी का परिणाम

आदमपुर से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने बीजेपी के सोनाली फोगाट को 2971 मतों से हराया।
अंबाला कैंट से बीजेपी नेता अनिल विज ने निर्दलीय नेता चित्रा सरवारा को 20165 वोटों से हराया।
अंबाला सिटी से असीम गोयल जो बीजेपी उम्मीदवार थे उन्होंने निर्दलीय नेता निर्मल सिंह मोहरा को 8952 वोटों से हरा दिया।

19:19 (IST)24 Oct 2019
अमित शाह ने दी खट्टर और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई

बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने  ट्विट  पर हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है गत 5वर्षों में मोदी जी के केंद्रीय नेतृत्व में खट्टर सरकार ने हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये।भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाकर पुनः सेवा का मौका देने के लिए जनता का अभिनंदन करता हूँ।मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar, श्री @subhashbrala व सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

18:26 (IST)24 Oct 2019
अनिल विज जीते
18:16 (IST)24 Oct 2019
गवर्नर से मिलेंगे मनोहर लाल खट्टर
17:40 (IST)24 Oct 2019
भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली रवाना

भूपेंद्र सिंह हुड्डा  हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली रवाना हो गए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  गढ़ी सांपला-किलोई सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सतीश नांदल को हराया है।

16:46 (IST)24 Oct 2019
हुड्डा को मिली जीत

भूपेंद्र सिंह  हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई सीट से जीत हासिल हुई है।  हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने भाजपा के सतीश नांदल को पीछे छोड़ते हुए गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा सीट 58,321 वोटों से जीत ली है। वह कांग्रेस की तरफ से सीएम पद के उम्मीदवार हैं।

15:50 (IST)24 Oct 2019
चुनावी रुझानों पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी? देखिए