Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में लड़ाई काटें की मानी जा रही है। सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस की ओर से खूब जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है। नूह जिले की सोहना विधानसभा में भी लड़ाई इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है। जबकि पिछले दो चुनावों में ऐसा देखने को नहीं मिला था। सोहना से बीजेपी ने पूर्व विधायक तेजपाल तंवर को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस ने रोहताश सिंह खटाना को उम्मीदवार बनाया है।
इस बार का चुनाव भी काफी दिलचस्प नजर आ रहा है। सोहना से आम आदमी पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। वैसे सोहना विधानसभा के इतिहास की बात करें तो यहां से हमेशा ऐसा रहा है कि यहां से बाहरी प्रत्याशी ही जीत दर्ज करने में कामयाब रहा है। उस आधार पर बीजेपी काफी मजबूत मानी जा रही है। लेकिन ऐसा हो सकता है कि इस बार यह परिपाटी ही बदल जाए, क्योंकि बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे कांग्रेस में मजबूत नजर आई है।
पहली बार 2014 में खिला था कमल
साल 2014 से पहले सोहना में कभी कमल नहीं खिला था। 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐसी आंधी चली की तेजपाल तंवर ने इनेलो प्रत्याशी किशोर यादव को दोगुने से भी ज्यादा वोटों से हराया था। इनेलो उम्मीदवार किशोर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि बसपा के जावेद अहमद तीसरे स्थान पर रहे। तेजपाल को 53,797 वोट मिले। वहीं किशोर यादव को 29,250 वोट मिले थे।
प्रत्याशी | पार्टी | वोट | जीते / हारे |
तेजपाल तंवर | बीजेपी | 53,797 | जीते |
किशोर यादव | इनेलो | 29,250 | हारे |
जावेद अहमद | बसपा | 21,791 | हारे |
बीजेपी ने बदल दिया उम्मीदवार
पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दूसरी बार सरकार बनाई थी। हालांकि चुनाव में बीजेपी को बहुमत नहीं मिला था। बीजेपी को 40 सीट मिली थी जिसमें से एक सीट सोहना भी थी इस पर 2019 के चुनाव में बीजेपी ने संजय सिंह को प्रत्याशी बनाया था। जबकि जननायक जनता पार्टी ने इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे रोहताश सिंह खटाना को उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में संजय सिंह को 59,117 वोट मिले थे वहीं खटाना को 46,664 वोट मिले थे।
प्रत्याशी | पार्टी | वोट | जीते / हारे |
संजय सिंह | बीजेपी | 59,117 | जीते |
रोहताश सिंह खटाना | जननायक जनता पार्टी | 46,664 | हारे |
जावेद अहमद | बसपा | 39,868 | हारे |