Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा के चुनाव धीरे-धीरे मजेदार होते जा रहा है। हर सीट पर लड़ाई कांटे की मानी जा रही है। सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को सत्ता में बने रहने के लिए अपना दमखम लगा रही है। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सत्ता में आने के लिए आतुर दिख रही है। राज्य के सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

राज्य का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दक्षिण हरियाणा को माना जाता है। जहां पिछले दो चुनावों से बीजेपी का कब्जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि जिसके पास दक्षिण हरियाणा हो वही राज्य की सत्ता पर काबिज होता है। ऐसे में गुड़गांव की पटौदी (अनुसूचित जाति के सदस्यों के लिए आरक्षित) विधानसभा का भी ऐसा ही कुछ हाल है। इस चुनाव में बीजेपी ने पटौदी से पूर्व विधायक बिमला चौधरी को फिर से उतारा है। वहीं कांग्रेस ने पर्ल चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि अभय चौटाला के नेतृत्व वाली इनेलो के पवन कुमार चुनावी मैदान में हैं। जेजेपी ने अमर नाथ को उतारा है।

बिमला चौधरी ने पहली बार खिलाया कमल

पिछले दो चुनावों में बीजेपी ने पटौदी विधानसभा से प्रचंड जीत दर्ज की। दोनों बार जीत का अंतर दोगुने से भी ज्यादा रहा है। उसी मैदान के साथ जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी तीसरी बार चुनाव में है। बीजेपी ने पटौदी में पहली बार कमल खिलाने वाली बिमला चौधरी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।

साल 2014 में पहली बार बीजेपी राज्य की सत्ता में काबिज हुई। बीजेपी ने 90 विधानसभा सीटों में से 47 पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इस चुनाव में बीजेपी ने बिमला चौधरी ने जीत दर्ज की। बिमला ने इनेलो के पूर्व विधायक गंगा राम को बड़े अंतर से हराया। बिमला चौधरी को 75,198 वोट मिले, जबकि गंगा राम को 36,235 वोट मिले। जबकि कांग्रेस को सुधीर कुमार 15,652 वोट मिले।

2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बिमला की जगह सत्य प्रकाश जरावता को मैदान में उतारा। जरावता ने बहुत बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपने नजदीकी निर्दलीय प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह पहाड़ी को 36,579 वोटों से हराया। जबकि तीसरे नंबर पर जेजेपी के दीपचंद अध्यक्ष रहे।