Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। यहां मुकाबला एक बार फिर से कांग्रेस और भाजपा के बीच है। ऐसे में अगर हम इसराना(एससी) की बात करें तो इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। बीजेपी ने इस सीट से जहां कृष्ण पाल पंवार को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने बलबीर वाल्मीकि पर दांव चला है। जबकि आम आदमी पार्टी ने अमित कुमार पर अपना भरोसा जताया है।

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

2019 विधानसभा चुनाव की बात करें तो इसराना(एससी) सीट से कांग्रेस के बलबीर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार को हराया था। बलबीर सिंह को जहां 61,376 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार को 41,361 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर रहे जेजेपी के दयानंद उरलाना को 17,735 वोटों पर संतोष करना पड़ा था।

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

2014 विधानसभा चुनाव की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के कृष्ण लाल पंवार ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के बलबीर सिंह को हराया था। कृष्ण लाल पंवार को जहां 40,277 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के बलबीर सिंह को 38,449 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर रहे इनेलो के बलवान बाल्मीकि को 37,615 वोट मिले थे।

इसराना हरियाणा राज्य के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह पानीपत जिले का हिस्सा है और अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 2019 तक, इसके प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के बलबीर सिंह हैं।

इसराना भारत के हरियाणा में पानीपत जिले में एक ग्राम पंचायत और तहसील भी है। यह पानीपत डिवीजन में स्थित है। यह जिला मुख्यालय पानीपत से दक्षिण की ओर 18 किलोमीटर और राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से उत्तर की ओर 188 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इसका कुल क्षेत्रफल 14.65 वर्ग किमी है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनसंख्या 9,472 है। इसराना की साक्षरता दर 74.17% है जिसमें पुरुष 83.55% और महिलाएं 63.75% साक्षर हैं। 2019 तक इस क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 127350 थी।