Haryana Assembly Election 2024, Haryana Vidhan Sabha Chunav Seat: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर 2024 को होगी। इन सीटों में से एक फरीदाबाद एनआईटी सीट पर कांग्रेस ने नीरज शर्मा को मैदान में उतारा है।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा क्षेत्र हैं, इनमें से एक है फरीदाबाद एनआईटी। 2009 में परिसीमन के बाद पृथला, फरीदाबाद, तिगांव और फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा क्षेत्र अलग से अस्तित्व में आए हैं।
कौन-कौन है फरीदाबाद एनआईटी के चुनाव मैदान में?
बीजेपी ने जहां इस सीट से सतीश फागना को टिकट दिया है, वहीं कांगेस ने नीरज शर्मा पर भरोसा जताया है।
फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस के नीरज शर्मा ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2019 में वह 61,697 मतों के साथ जीते थे। उन्हें 61,697 (38.86%) वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के नागेंद्र भडाना रहे थे, जिन्हें 58,455 (36.82%) वोट हासिल हुए थे। बीएसपी के हाजी करामात अली को 17,574 वोटों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था।
पिछले चुनाव में 2.58 लाख रजिस्टर्ड मतदाताओं के साथ वोटिंग प्रतिशत 61.36% था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में लड़ी हुई सीटों पर पार्टीवार वोट शेयर
विधानसभा चुनाव 2014 के परिणाम
वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में इनेलो के नागेंद्र भडाना ने 45,740 मतों के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर निर्दलीय पंडित शिव चरण लाल शर्मा रहे थे, जिन्हें 42, 826 ओट हासिल हुए थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 2,914 वोटों का था।
एनआईटी फरीदाबाद में इस बार कुल 3.09 लाख वोटर्स
एनआईटी फरीदाबाद में इस बार कुल 3.09 लाख वोटर्स अपना विधायक चुनेंगे। कुल वोटर्स में इस बार पुरुष मतदाता 1.71 लाख हैं और 1.37 लाख महिला वोटर्स हैं। एनआईटी फरीदाबाद सीट पर 11 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। कुल 288 बूथों पर वोटिंग होगी।