Haryana CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony Updates in Hindi: हरियाणा में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली हैं। आज पंचकुला में उनका शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। जिस समय उन्होंने सीएम पद की शपथ ली, पीएम मोदी भी मंच पर मौजूद रहे। सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम को काफी भव्य रखा गया।

कई बड़े चेहरे इस समय मंत्रिपद की शपथ ले रहे हैं। इसमें अनिल विज ने सबसे पहले शपथ ली है। उनके अलावा महिपाल ढांडा और दूसरे कई दिग्गजों ने भी शपथ ली है।

हरियाण चुनाव के नतीजे की बात करें तो इस बार काफी अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले। बीजेपी को 48 सीटें मिली तो वहीं कांग्रेस को सिर्फ 37 सीटों से संतोष करना पड़ा। ऐसा माना जा रहा था कि कांग्रेस सरकार बना सकती है, एग्जिट पोल भी इस ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन नायब का चेहरा और बीजेपी के समीकरणों ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया और लगातार तीसरी बार राज्य में भाजपा की सरकार बनी।

Live Updates
13:35 (IST) 17 Oct 2024
CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: सैनी ने ली सीएम पद की शपथ

नायब सिंह सैनी ने सीएम पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलवा दी है। मंच पर मौजूद पीएम नरेंद्र मोदी ने शपथ के बाद सैनी का अभिनंदन किया और उन्हें शुभकामना देने का काम किया। इस समय कई दूसरे मंत्री भी शपथ ले रहे हैं।

13:20 (IST) 17 Oct 2024
CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: मंच पर पहुंचे सैनी

नायब सिंह सैनी मंच पर पहुंच चुके हैं, थोड़ी देर में उनका शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। मंच पर इस समय पीएम मोदी मौजूद हैं, साथ में अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों से मुख्यमंत्री भी पहुंच चुके हैं।

12:09 (IST) 17 Oct 2024
CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: किन मंत्रियों का नाम शामिल

नयाब सरकार में कुछ मंत्रियों के नाम पर मुहर लग गई है। आरती राव, अनिज विज, श्रुति चौधरी, सावित्री जिंदल जैसे चेहरों को आगे करने की तैयारी है। कुछ और नामों को लेकर भी इस समय चर्चा चल रही है।

10:26 (IST) 17 Oct 2024
CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: अब दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण

नायब सैनी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब दोपहर 1 बजे होने वाला है। पहले ऐसी खबर थी कि सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होना है। लेकिन अब दोपहर 1 बजे कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम मोदी भी उसमें शामिल होंगे।

09:21 (IST) 17 Oct 2024
CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: विज को गया सैनी का फोन

शपथ ग्रहण से पहले नायब सिंह सैनी द्वारा अनिज विज को फोन किया गया है। ऐसी खबर है कि अनिल विज को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। इसी वजह से उन्हें कॉल कर शपथ ग्रहण का निमंत्रण दिया गया है।

09:20 (IST) 17 Oct 2024
CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: 10 मंत्रियों को मिल सकती है जगह

ऐसी खबर है कि हरियाणा में दो डिप्टी सीएम और 10 कैबिनेट मंत्रियों को भी जगह दी जा सकती है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसे कयास लग रहे हैं कि जातीय समीकरण साधने के लिए पार्टी कई नेताओं को कैबिनेट में जगह दे सकती है।

09:19 (IST) 17 Oct 2024
CM Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण

नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। सुबह 11 बजे पंचकुला में उनका शपथ ग्रहण समारोह संभव है। पीएम मोदी के साथ-साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं।