भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और पंजाब से आम आदमी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने मांग की है कि अमृतसर से सीधे कनाडा के लिए फ्लाइट्स शुरू की जाएं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि पिछले तीन दिनों से हमने शून्य काल में नोटिस लगाया था पर हमें वहां मौका मिला नहीं अपनी बात रखने का।
उन्होंने कहा कि अमृतसर के एयरपोर्ट को बड़ा किया जाए क्योंकि वहां से फ्लाइ्टस बहुत कम हैं। अमृतसर से अमेरिका या कनाडा के लिए कोई फ्लाइट नहीं है।सभी पंजाबियों को पहले दिल्ली आना पड़ता है, उसमें खर्चा होता है। किसी को अगर वापस भी जाना हो तो उसमें भी खर्चा होता है। कई बार हमारे लोग सुख-दुख में भी शामिल नहीं पाते हैं। इसलिए अमृतसर एयरपोर्ट के टर्मिनल को बड़ा किया जाए औऱ यहां से कनाडा, अमेरिका सहित अन्य देशों के लिए फ्लाइट्स शुरू की जाएं।
लोकसभा में पहली बार बोलीं इकरा हसन, रेल मंत्री से की 3 मांग, एक सीधे तौर पर हिंदुओं से जुड़ी
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि अभी जो कनाडा और इंडिया के बीच समझौता हुआ था- दोनों देशों के बीच में कई फ्लाइट्स चलाई जाएंगी लेकिन उसमें अमृतसर का कहीं भी नाम नहीं था। करीब दस लाख से ज्यादा पंजाबी लोग कनाडा में बसे हुए हैं। अगर टर्मिनल बड़ा किया जाए और वहां से फ्लाइट्स शुरू हों तो बहुत सारे लोगों को सहूलियत होगी।
विपक्ष द्वारा नीति आयोग की मीटिंग के बहिष्कार पर क्या कहा?
इस सवाल पर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य बड़े नेताओं के बयान सुने हैं। यह सही है कि बजट संतोषजनक नही ंहै। हरभजन सिंह ने कहा कि वो अपनी पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि बजट में प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए कुछ नहीं है। अगर दो राज्यों को छोड़ दें से इस बजट से किसी को कोई फायदा नहीं हुआ है।
केजरीवाल के पक्ष में रैली करेंगे इंडिया गठबंधन के नेता
AAP की तरफ से गुरुवार को जानकारी दी गई कि 30 जुलाई को इंडिया गठबंधन जंतर-मंतर पर एक रैली आयोजित करेगा। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरती सेहत का मुद्दा उठाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल इस समय जेल में बंद हैं। आम आदमी पार्टी भाजपा पर केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का आरोप लगा रही है।