Happy Makar Sankranti 2020: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तातापानी में पर्यटन उत्सव के दौरान नागरिक उड्डयन विभाग ने 1995 किलोग्राम खिचड़ी बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसका आयोजन मकर सक्रांति के अवसर पर लोगों को भोजन देने के लिए किया गया। राज्य के पर्यटन निदेशक यूनुस ने बताया कि 25 शेफ की एक टीम ने मंडी जिले के तातापानी में 1995 किलो खिचड़ी बनाई गई। जिस बर्तन में खिचड़ी बनाई गई वह खासतौर पर हरियाणा के जगाधरी से लाया गया था। इस बर्तन का वजन 250 किलो था।

बर्तन को लाने के लिए किया गया था क्रेन का इस्तेमाल: बता दें कि इसे बनाने के लिए शिमला हॉलिडे होम होटल के शेफ्स की टीम ने पांच घंटे का समय लिया था। होटल के उप महाप्रबंधक नंद लाल शर्मा ने कहा कि सुबह 4 बजे से 9 बजे तक खिचड़ी तैयार करने के लिए शेफ्स की टीम ने मेहनत की थी। चूंकि खिचड़ी का कंटेनर बहुत भारी था, इसलिए इसे एक क्रेन के माध्यम से जगाधरी के तातापानी लाया गया। खिचड़ी पकने के बाद बर्तन को झुकाने के लिए भी क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। ताकि सतलज नदी में पवित्र डुबकी लगाने वाले भक्तों को इसे आसानी परोसा जा सके।

Hindi News Live Hindi Samachar 15 January 2020: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे

918.8 किग्रा की सबसे बड़ी खिचड़ी बनाने का था रिकॉर्ड: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तातापानी पर्यटन महोत्सव के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए नागरिक उड्डयन विभाग को लगभग 1,000 किग्रा के अंतर से जीतने के लिए बधाई दी। इससे पहले  918.8 किग्रा की सबसे बड़ी खिचड़ी बनाने का रिकॉर्ड सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर के पास था, उन्होंने 4 नवंबर, 2017 को नई दिल्ली के एक कार्यक्रम में भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रतिनिधित्व किया था।

उद्देश्य विश्व पर्यटन के नक्शे पर तत्तापानी को शामिल करना था: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के सहायक ने विभाग को प्रमाण पत्र दिया, साथ में उन्होंने यह भी घोषणा किया कि 1,995 किलोग्राम खिचड़ी पकाने के लिए सिर्फ एक बर्तन का इस्तेमाल किया गया है। पर्यटन और नागरिक उड्डयन के निदेशक यूनुस ने कहा कि इसे करने के पीछ हमारा उद्देश्य विश्व पर्यटन के नक्शे पर तातापानी को शामिल करना था।