स्वर कोकिला लता मंगेशकर को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी लोगों ने आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, ‘‘भारत की ”सुर साम्राज्ञी” लता मंगेशकरजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी आवाज देश के संगीत की आत्मा बनी रहे-राष्ट्रपति कोविन्द।’’ लता मंगेशकर को उनके 88वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘सम्माननीय लता मंगेशकर दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके कोकिल स्वरों की करोड़ों भारतीय प्रशंसा करते हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ आपकी आवाज यूं ही दुनिया में गूंजती रहे।
Birthday wishes to respected @mangeshkarlata Didi. Her melodious voice is admired by crores of Indians. I pray for her long & healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2017
भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ लता मंगेशकरजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी आवाज देश के संगीत की आत्मा बनी रहे — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 28, 2017
अपनी मधुर आवाज और संगीत कौशल से समूचे विश्व मे भारत को गौरवान्वित करने वाली भारत रत्न आदरणीय @mangeshkarlata दीदी को जन्मदिन की मंगलकामनाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) September 28, 2017
बीजेपी अध्यक्ष एवं राज्यसभा के सदस्य अमित शाह ने ट्वीट किया है, अपनी मधुर आवाज और संगीत कौशल से समूचे विश्व मे भारत को गौरवान्वित करने वाली भारत रत्न आदरणीय दीदी को जन्मदिन की मंगलकामनाएं। उन्होंने लिखा है, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। राकांपा नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद पवार ने मराठी में ट्वीट करके लता दीदी को शुभकामनाएं दी हैं।
भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका,‘भारत रत्न’ @mangeshkarlata जी को जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएँ।आपकी आवाज यूँ ही दुनिया में गूंजती रहे। pic.twitter.com/jLZKh3qXu7
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) September 28, 2017
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपनी और लता दीदी की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया है, ‘‘संगीत की देवी और हमारी प्रिय दीदी लता मंगेशकर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप दीर्घायु और स्वस्थ रहें।’’ वर्ष 1942 में अपने करियर की शुरूआत करने वाली लता मंगेशकर ने हिन्दी और मराठी सहित देश की लगभग 20 भाषाओं के संगीत में अमूल्य योगदान दिया है। वह दुनिया में सबसे ज्यादा रेकार्ड की जाने वाली गायिका हैं।
A very Happy Birthday to the Goddess of Music and our beloved Didi #LataMangeshkar Wish you a long and healthy life. @mangeshkarlata pic.twitter.com/UYvtAHZyak
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) September 28, 2017
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित लता मंगेशकर ने अपने सात दशक लंबे करियर में अपने-अपने समय के लगभग सभी महान संगीतकारों और फिल्म निर्माता-निर्देशकों के साथ काम किया है। लता मंगेशकर ने पिछले दिनों हास्य कलाकार कपिल शर्मा की फिल्म के लिए एक गीत गाया था।