Guhla (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा की गुहला विधानसभा सीट पर पांच अक्टूबर को एक ही फेज में वोटिंग हुई थी और आज नतीजे आ गए है। कांग्रेस ने भाजपा को 22880 वोटों के पछाड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी ने देवेंद्र हंस ने कुलवंत राम बाजीगर को हराया है। पिछले कुछ सालों में इस सीट पर रोचक और करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं और प्रमुख राजनीतिक दलों ने इस सीट पर जीत हासिल की है, जिससे यह एक महत्वपूर्ण चुनावी मैदान बन गया है।
Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here
इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां से कुलवंत बाजीगर को चुनावी दंगल में उतारा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने देविंदर हंस को टिकट दिया है। इतना ही नहीं जननायक जनता पार्टी यानी जेजेपी ने मुकाबले को कड़ा करते हुए कृष्ण बाजीगर को चुनावी दंगल में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने राकेश खानपुर को अपना प्रत्याशी बनाया था।
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
2019 के विधानसभा चुनाव में एससी कैटेगरी के लिए रिजर्व गुहला विधानसभा सीट पर जननायक जनता पार्टी के ईश्वर सिंह ने बाजी मारी थी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दिल्लू राम को 4574 वोटों के अंतर से मात दी थी। ईश्वर सिंह को 36,518 वोट के साथ 27.82 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस पार्टी के दिल्लू राम को 31,944 वोट के साथ 24.33 फीसदी वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पारा राम उर्फ रवि तारांवाली को 25,203 वोट के साथ 19.20 फीसदी वोट हासिल हुए थे।
पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते/हारे |
जेजेपी | ईश्वर सिंह | 36,518 | जीते |
कांग्रेस | दिल्लू राम | 31,944 | हारे |
बीजेपी | पारा राम | 25,203 | हारे |
गुहला विधानसभा सीट का सियासी समीकरण
गुहला विधानसभा क्षेत्र में करीब 120 गांव आते हैं और इसका चुनावी इतिहास काफी फेमस रहा है। इस सीट का गठन साल 1977 में किया गया था और पहले यह कैथल विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा था। ईश्वर सिंह ने 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर यह सीट जीती थी। वहीं 1982 में दिल्लू राम ने लोकदल के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 1987 में लोकदल ने फिर से जीत दर्ज की और उसके उम्मीदवार बूटा सिंह ने जीत हासिल की। 1991 में जनता पार्टी 14 साल के अंतराल के बाद फिर से सत्ता में आई और उसके उम्मीदवार अमर सिंह ने बाजी मारी। 1996 में कांग्रेस ने पहली बार यह सीट जीती थी, उसके उम्मीदवार दिल्लू राम ने जीत दर्ज की थी। 2000 में अमर सिंह ने फिर से यह सीट जीती थी।