कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर नस्लीय टिप्पणी करने के बाद आलोचनाओं में घिरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने अपने बयान पर खेद जाहिर करते हुए कहा कि उनके बयान को मीडिया में तोड़मरोड़ कर पेश किया है।
भाजपा सांसद ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि उनकी इस बात से जो कि अनौपचारिक तौर पर कही गई थी, किसी को तकलीफ पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।
ग़ौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनके रंग पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को हाजीपुर में गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सोनिया गांधी अपने गोरे रंग की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष बनी हैं।
भाजपा सांसद ने कहा, ‘अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियाई महिला से शादी की होती, जो गोरी चमड़ी वाली नहीं होती, तो क्या कांग्रेस पार्टी उनके नेतृत्व में काम करती?’
विवादों मे आते ही गिरिराज सिंह ने यह कहते हुए इस विवाद से किनारा कर लिया कि उन्होंने यह बयान अनौपचारिक तौर पर कही थी।
दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने गिरिराज सिंह के गिरफ्तारी की मांग की है।