Ghaziabad UP upchunav Result 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे, जिसके नतीजे आज यानी 23 नवंबर को सामने आ रहे हैं। इन 9 सीटों में गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट भी शामिल है। इस बार गाजियाबाद उपचुनाव में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।
गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट अतुल गर्ग के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थी। यह सीट बीजेपी के गढ़ के रूप में मानी जाती है। 2017 और 2022 में भी अतुल गर्ग ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
इस बार कौन-कौन था गाजियाबाद के चुनावी मैदान में?
बता दें कि इस बार भाजपा ने इस सीट से संजीव शर्मा को टिकट दिया था तो सपा ने राज जाटव पर भरोसा जताया था। वहीं, बीएसपी ने परमानंद गर्ग को गाजियाबाद सीट से चुनाव मैदान में उतारा था।
गाजियाबाद सीट पर कुल 25 राउंड में वोटों की गिनती होनी थी, जिसके नतीजे अब सामने आ चुके हैं। भाजपा ने इस सीट को एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। गाजियाबाद सीट से बीजेपी के संजीव शर्मा ने 96,878 वोटों के साथ जीत हासिल की है।
यहां देखें गाजियाबाद सीट पर कैसे रहे साल 2024 के नतीजे-
समय | सपा से राज जाटव | बीजेपी से संजीव शर्मा | बीएसपी से परमानंद गर्ग |
10 बजे तक | 560- कुल वोट | 3,625-कुल वोट (3,065 वोटों से आगे) | 451- कुल वोट |
10:30 बजे तक | 2,711- कुल वोट | 17,745- कुल वोट (15,034 वोटों से आगे) | 1,465- कुल वोट |
सुबह 11:30 बजे तक | 10,349- कुल वोट | 42,287- कुल वोट (31,938 वोटों से आगे) | 4,026- कुल वोट |
दोपहर 1 बजे तक | 21,283 कुल वोट | 63,848- कुल वोट (42,565 वोटों से आगे) | 8,217- कुल वोट |
दोपहर 1:30 बजे तक | 23,763 कुल वोट | 77,812 कुल वोट (54,049 वोटों से आगे) | 9,154 कुल वोट |
दोपहर 2 बजे तक | 25,976 कुल वोट | 85,683 कुल वोट (59,707 वोटों से आगे) | 10,057 कुल वोट |
दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक | 27,595 कुल वोट | 96,946 कुल वोट (69,351 वोटों से जीते) | 10,736 कुल वोट |
गाजियाबाद विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अतुल गर्ग इस सीट पर बड़े अंतर से जीतकर विधायक बने थे। अतुल गर्ग को 1.5 लाख वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे सपा के विशाल वर्मा को महज 44,668 वोटों से संतोष करना पड़ा था। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के कृष्ण कुमार को 32,691 वोटमिले थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सुशांत गोयल को मात्र 11,818 वोट मिले थे। पिछले विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद सीट पर 1238 वोटर्स ने NOTA का बटन दबाया था।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
बीजेपी | अतुल गर्ग | 54.99 |
सपा | विशाल वर्मा | 23.77 |
बसपा | कृष्ण कुमार | 17.55 |
गाजियाबाद विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम
2017 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर बीजेपी के अतुल अर्ग ने जीत का परचम लहराया था। इस चुनाव में उन्हें1.4 लाख वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे बसपा के सुरेश बंसल को 53,696 वोट मिले थे। कांग्रेस के केके शर्मा 39,648 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
गाजियाबाद सीट का जातीय समीकरण
गाजियाबाद विधानसभा सीट पर दलित वोटर्स 80 हजार, ब्राह्मण वोटर्स 55 हजार, ओबीसी वोटर्स 45 हजार, वैश्य वोटर्स 35 हजार, मुस्लिम वोटर्स 50 हजार और ठाकुर (क्षत्रिय) वोटर्स 25 हजार हैं। इस सीट पर कुल वोटर्स 4,61,360 हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 2,54,017 और महिला वोटर्स 2,07,314 हैं, जबकि 29 अन्य वोटर्स हैं।