Ganga Expressway Fighte Jets: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। ऐसे वक्त में UP के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना, गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपनी ताकत दिखा रही है। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान आंधी-तूफान के बीच लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

बता दें कि आज सबसे पहले AN-32 लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर ‘टच एंड गो’ किया। फिर दूसरे विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंड किया। खराब मौसम की वजह से विमानों की लैडिंग में पायलट्स को थोड़ी दिक्कत आई। हवा की इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान का रुख हवा की दिशा की ओर मोड़ दिया। अब तक 16 लड़ाकू विमान गंगा एक्सप्रेसवे पर ‘टच एंड गो’ कर चुके हैं।

आज की बड़ी खबरें

शाम को तीन घंटे होगा लैंडिंग शो

अभी जो टच एंड गो हो रहा है। इसके बाद शाम को भी एयरफोर्स अपनी ताकत दिखाएगी। बता दें कि शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा। ये शो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा।

‘जब BJP के नेता नहीं बोलते थे, तब भी हम जाति जनगणना का मुद्दा उठाते थे…’, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने और क्या कहा?

किन फाइटर जेट्स ने दिखाई ताकत

कुछ देर पहले ही भारतीय वायसेना के खतरनाक फाइटर जेट मिराज ने गंगा एक्सप्रेस वे पर टच एंड गो किया था। इस दौरान उसने आसमान में करतब भी दिखाए थे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर पायलट्स का अभिनंदन भी किया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किस पर कसा तंज? मंच पर थे शशि थरूर, प्रधानमंत्री बोले- आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा

अब तक 16 विमान एक्सप्रेस वे पर टच एंड गो कर चुके हैं। इनमें हरक्यूलिस, जगुआर, मिग और राफेल विमानों ने एक साथ करतब दिखाए है। इसे देखकर वहां मौजूद लाखों लोगों ने तालियां बजाईं। लोगों ने सैल्यूट किया और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

क्यों खास है गंगा एक्सप्रेस-वे?

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेस-वे UP का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए लिए भी अहम पहलू माना जा रहा है।