फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद तीन दिन के दौरे पर रविवार दोपहर भारत पहुंच गए। ओलांद इस बार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट हैं। वह इससे पहले अक्टूबर 2013 में भारत आए थे। ओलांद रविवार दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ पहुंचे, जहां से वह सीधे होटल ताज के लिए निकल गए। जहां कुछ देर आराम करने के बाद वह लगभग ढाई बजे रॉक गार्डन पहुंचे।
French President François Hollande arrives at Rock Garden of Chandigarh, meets PM Narendra Modi pic.twitter.com/ezRjEgXaJO
— ANI (@ANI_news) January 24, 2016
रॉक गार्डन देखने के बाद दोनों नेता कैपिटल कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे, जहां वे फ्रांस के आर्किटेक्ट ली-कार्बूजिये के डिजाइन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा सचिवालय बिल्डिंग देखेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अप्रैल में फ्रांस का दौरा किया था। तब हुए कुछ समझौतों पर भी इस बार बात आगे बढ़ने की उम्मीद है। मोदी की यात्रा के दौरान फ्रांस से 36 राफेल फाइटर प्लेन खरीदने का एलान हुआ था। न्यूक्लियर एनर्जी, स्पेस, रेलवे समेत कई सेक्टर में 19 करार हुए थे। ओलांद और मोदी बाद में सेक्टर-10 में स्टेट ऑर्ट म्यूजिम जाएंगे। तीनों जगहों पर दोनों नेता 15-15 मिनट रह सकते हैं। इसके अलावा, चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप करने के लिए एमओयू पर भी साइन हो सकते हैं। दिल्ली जाने से पहले दोनों नेता चंडीगढ़ में ही सीईओ फोरम में भाषण भी देंगे। इसके बाद रविवार रात को ओलांद नई दिल्ली पहुंचेंगे और अगले दिन 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद साढ़े दस बजे वो राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे। सोमवार को सवा 11 बजे सुषमा स्वराज उनसे मिलेंगी और 12 बजे हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी आधिकारिक मीटिंग होगी।