रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राम विलास पासवान सहित कई नेता पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को एम्स गये। यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 66 वर्षीय जेटली को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। सांस लेने में परेशानी होने और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें नौ अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया

इससे पहले जेटली का हाल जानने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि जेटली (66) को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति की निगरानी कर रही है। जेटली को 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एम्स ने जेटली की स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में 10 अगस्त से कोई बुलेटिन नहीं जारी किया है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन, भाजपा के सतीश उपाध्याय और कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी और ज्योतिरादित्य सिंधिया व एयर चीफ मार्शल बी एस धनोआ भी जेटली का हाल जानने एम्स पहुंच चुके हैं।

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए अस्पताल पहुंचीं थीं। सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की समस्या के बाद जेटली को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल मई में उपचार के लिए वह एम्स में भर्ती हुए थे।

खराब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल 14 मई को एम्स में उनके गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था। उस समय रेल मंत्री पीयूष गोयल को उनके वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी।

Live Blog

21:43 (IST)18 Aug 2019
शुक्रवार को इन नेताओं ने की थी जेटली से मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार को एम्स पहुंचे थे। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी एम्स पहुंचकर जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

20:58 (IST)18 Aug 2019
पिछले साल हुआ था गुर्दे का प्रतिरोपण

पिछले साल 14 मई को एम्स में जेटली के गुर्दे का प्रतिरोपण हुआ था। खराब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा।

20:06 (IST)18 Aug 2019
जेटली के स्वास्थ में कोई विशेष सुधार नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

जेटली के स्वास्थ में कोई विशेष सुधार नहीं है। अरुण जेटली की देखरेख करनी वाली डॉक्टरों की टीम हर संभव प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, 'वह चौबीसों घंटे निगरानी में हैं और उनकी स्वास्थ में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।'

19:02 (IST)18 Aug 2019
राजनाथ भी पहुंचे एम्स

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार देर शाम जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे।

18:16 (IST)18 Aug 2019
स्मृति ईरानी ने जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए रविवार को एम्स गईं। जेटली का हाल जानने के लिए एम्स में रविवार को भी नेताओं का तांता लगा हुआ है।

17:31 (IST)18 Aug 2019
रामविलास पासवान ने जाना जेटली का हाल

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान रविवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स पहुंचे। पासवान ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

16:52 (IST)18 Aug 2019
9 अगस्त के बाद हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं हुआ

जेटली की सेहत को लेकर एम्स ने आखिरी बार 9 अगस्त को अपडेट जारी किया था। इसके बाद से अबतक जेटली के स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

14:31 (IST)18 Aug 2019
केजरीवाल ने जेटली का हालचाल जाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एम्स जाकर पूर्व वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। जेटली का हालचाल जानने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। केजरीवाल ने ट्वीट में जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

12:04 (IST)18 Aug 2019
सॉफ्ट टिशू सरकोमा बीमारी से पीड़ित हैं जेटली

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली सॉफ्ट टिशू सरकोमा बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक प्रकार का कैंसर होता है। सॉफ्ट टिशू कैंसर की भी बीमारी का पता चलने के बाद वह इलाज के  लिए अमेरिका भी गए थे। जेटली पहले से डायबिटीज से भी पीड़ित रहे हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है।

11:26 (IST)18 Aug 2019
जेटली का हाल जानने एम्स जाएंगे सीएम केजरीवाल

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत का हाल जानने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एम्स जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आप सरकार के मुखिया केजरीवाल दोपहर 1 बजे एम्स जाएंगे।

10:21 (IST)18 Aug 2019
जेटली का हालचाल जानने के बाद एम्स से रवाना हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे। मोहन भागवत यहां से हालचाल जानने के बाद रवाना हो गए।


09:46 (IST)18 Aug 2019
सहवाग की शादी के लिए दिया था अपना सरकारी आवास

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोट ओपनर वीरेंद्र सहवाग की शादी के लिए अपना सरकारी आवास दे दिया था। भाजपा की राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी के अनुसार जेटली ने न सिर्फ शादी के लिए अपना आवास दिया था बल्कि अपने स्टाफ के लोगों को भी इस समारोह में मदद करने को कहा था। मालूम हो कि जेटली डीडीसीए के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

09:13 (IST)18 Aug 2019
दिल्ली मुख्यालय में मोदी के संपर्क में आए थे जेटली

1995 से 2001 के बीच मोदी गुजरात की राजनीति से दूर हो गए थे। इस दौरान वह दिल्ली मुख्यालय में रहे। यहां से ही वह अरुण जेटली के संपर्क में आए थे। बताया जाता है कि नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में भेजे जाने के आडवाणी के फैसले का अरुण जेटली ने भी समर्थन किया था। पढ़ें पूरी खबर...

08:41 (IST)18 Aug 2019
एम्स के डॉक्टर कर रहे हर मुमकिन प्रयासः हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्द्धन ने  कहा था, ‘‘एम्स में डॉक्टर अपना हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं।’’ इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जेटली के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए शुक्रवार को एम्स पहुंचे थे।

08:19 (IST)18 Aug 2019
मायावती ने मुलाकात के बाद किया ट्वीट

बसपा प्रमुख मायावती ने पूर्व वित्त मंत्री से शनिवार को मुलाकात के बाद ट्वीट किया। मायावती ने लिखा, ‘‘पूर्व केन्द्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के स्वास्थ्य का हालचाल लेने आज नयी दिल्ली के एम्स अस्पताल गई। उनके परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें दिलासा दिलाने के साथ-साथ कुदरत से प्रार्थना भी है कि वह श्री जेटली को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।’’

07:39 (IST)18 Aug 2019
सितंबर 2014 में हुई थी बैरिएट्रिक सर्जरी

पूर्व वित्त मंत्री जेटली ने लंबे समय तक मधुमेह रहने से वजन बढ़ने के कारण सितंबर 2014 में उन्होंने बैरिएट्रिक सर्जरी करायी थी। इस साल मई में उपचार के लिए वह एम्स में भर्ती हुए थे। पेशे से वकील जेटली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उनकी कैबिनेट का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। उनके पास वित्त और रक्षा का प्रभार था

07:33 (IST)18 Aug 2019
खराब सेहत के कारण नहीं लड़ा था 2019 का चुनाव

खराब स्वास्थ्य के कारण जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनके वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी गयी थी। पिछले साल अप्रैल की शुरुआत से ही वह कार्यालय नहीं आ रहे थे। वह वापस 23 अगस्त 2018 को वित्त मंत्रालय आए।