रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी को साल 2021 में और कामयाब बनाने में कुछ किताबों का भी योगदान रहा है। न्यूज पोर्टल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी से पूछा गया कि किन किताबों ने उन्हें 2021 को समझने में मदद की और 2022 के लिए तैयार कर रही हैं। इस पर अंबानी ने उन 5 किताबों के बारे में बताया।

मुकेश अंबानी ने ‘​टेन लेसन्स फॉर ए पोस्ट पैनडेमिक वर्ल्ड‘ नामक किताब का जिक्र किया, जिसके लेखक फरीद जाकरिया हैं। अंबानी के मुताबिक, लेखक ने इस किताब में कोरोना महामारी और हाल के दिनों की कुछ सबसे विनाशकारी घटनाओं के बीच कुछ समानताओं को दर्शाया है, यह बताने के लिए कि अक्सर वैश्विक संकट अस्थिर जीवनशैली और कमजोर शासन स्ट्रक्चर से पैदा होते हैं। आप महसूस करते हैं कि इन मुद्दों को तत्काल हल करने की जरूरत है जो कुशल नेतृत्व, जीवन शैली में बदलाव और प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के जरिए ही किया जा सकता है।

​दूसरी किताब रे डालियो द्वारा लिखी गई है जिसका शीर्षक ‘प्रिंसिपल्स फॉर डीलिंग विद द चेंजिंग वर्ल्ड ऑर्डर: व्हाई नेशंस सक्सीड एंड फेल’ है। मुकेश अंबानी बताते हैं कि यह एक दिलचस्प किताब जो डॉयनैमिक्स को इंगित करती है जिसने 500 से अधिक वर्षों के इतिहास में प्रमुख देशों की सफलताओं और विफलताओं को लगातार निर्धारित किया है।

तीसरी किताब ​’द रेजिंग 2020: कंपनीज, कंट्रीज, पीपुल एंड द फाइट फॉर अवर फ्यूचर’ के एलेक रॉस‘ के लेखक एलेक रॉस हैं। अंबानी इसके बारे में कहते हैं कि यह इस बात को गहराई से बताती है कि कैसे कई दशकों तक आधुनिक सभ्यता को कायम करने वाला सामाजिक अनुबंध (सरकारों, व्यवसायों और लोगों के बीच अनकहा समझौता) डिजिटल युग में एक मौलिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

मौरो गुइलेन द्वारा लिखी किताब ‘2030: हाउ टूडेज बिगेस्ट ट्रेंड्स विल कोलाइड एंड रिशेप द फ्यूचर ऑफ एवरीथिंग‘ के बारे में मुकेश अंबानी का कहना है कि यह किताब 2030 में दुनिया की स्थिति के बारे में व्यावहारिक अनुमानों से भरी है, खासकर जनसांख्यिकी में संभावित बदलावों और वैश्विक आर्थिक संभावनाओं पर इसके प्रभाव के बारे में है।

​पांचवीं किताब ‘बिग लिटिल ब्रेकथ्रेाज: हाउ स्मॉल, एवरीडे, इनोवेशंस ड्राइव ओवरसाइज्ड रिजल्ट्स‘ के लेखक जोश लिंकर हैं। अंबानी के मुताबिक, यह किताब आंत्रेपेन्‍योर्स के लिए जरूरी है। अंबानी का कहना है कि आप महसूस करेंगे कि छोटे से रचनात्मक कार्य, बिजनेस में बड़े पैमाने पर रिवार्ड देते हैं।