रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को कहा कि भारत में साल 2023 में पहली बुलेट ट्रेन चलने लग जाएगी। इससे भारतीय उपमहाद्वीप में नए युग का सूत्रपात होगा। प्रभु ने बताया, ”हम पहले ही बुलेट ट्रेन परियोजना के चरणों पर चर्चा कर चुके हैं।” इस बुलेट ट्रेन के मुंबई और अहमदाबाद के बीच की 508 किलोमीटर की दूरी करीब दो घंटे में पूरी करने की संभावना है। इसकी सामान्य गति 320 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी, जबकि अधिकतम गति 350 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।
रेल मंत्री ने कहा कि काम योजना के मुताबिक चल रहा है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा करते समय यात्रियों को समुद्र के नीचे सफर करने का रोमांच भी महसूस होगा। 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल गलियारे में समुद्र के नीचे 21 किलोमीटर की सुरंग होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 97,636 करोड़ रुपए हैं। इसका 81 प्रतिशत हिस्सा जापान से मिलेगा। जापान के साथ ऋण समझौता इस साल के अंत तक किए जाने की संभावना है और निर्माण कार्य 2018 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
Read Also: टिकट कंफर्म नहीं होने पर RAJDHANI EXPRESS के यात्रियों को मुफ्त AIR INDIA का टिकट
रेलमंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन के रूट पर स्टेशनों के लिए अध्ययन किया जा रहा है। इसके तहत कई बड़े शहरों को आपस में जोड़ा जाएगा। इस योजना के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल के लिए रेलवे 200 करोड़ रुपये जारी कर चुका है। इसमें 25-25 फीसदी हिस्सेदारी गुजरात और महाराष्ट्र सरकार की होगी जबकि 50 फीसदी रेलवे की होगी।
Read Also: भारत पहुंची प्लेन जैसी सीटों वाली टेल्गो ट्रेन, 29 मई को बरेली-मुरादाबाद रूट पर होगा पहला ट्रायल
