Ferozepur Jhirka (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मम्मन खान ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार और दो बार के पूर्व विधायक नसीम अहमद से था, लेकिन मम्मन ने नसीम को 98441 वोटों के बहुत बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया है। नसीम दूसरे नंबर पर रहे हैं। उन्हें कुल 32056 वोट मिले हैं। वहीं मम्मन खान को कुल 130497 वोट मिले हैं। बता दें कि फिरोजपुर झिरका सीट पर आज तक बीजेपी जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से जीतने वाले मम्मन खान 2023 में इसी विधानसभा क्षेत्र में हुए दंगे के आरोपी भी हैं। उन पर दंगों की साजिश रचने का आरोप लगा था।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
| कांग्रेस | मम्मन खान | 130497 | जीत |
| बीजेपी | नसीम अहमद | 32056 | दूसरा स्थान |
| इंडियन नेशनल लोकदल | मोहम्मद हबीब | 15638 | तीसरा स्थान |
फिरोजपुर झिरका विधानसभा चुनाव परिणाम 2014
2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी पहली बार अपने दम पर राज्य की सत्ता में काबिज हुई थी। उस चुनाव में बीजेपी के खाते में 90 विधानसभा में से 47 सीटें आईं थी। उस विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय लोकदल ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। वर्तमान बीजेपी उम्मीदवार नसीम अहमद 2014 के चुनाव में INLD के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। जबकि वर्तमान विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी मम्मन खान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दूसरे स्थान पर रहे।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट | जीते / हारे |
| भारतीय राष्ट्रीय लोक दल | नसीम अहमद | 40,320 | जीते |
| निर्दलीय | मम्मन खान | 37,075 | हारे |
| निर्दलीय | अमन अहमद | 18,212 | हारे |
फिरोजपुर झिरका विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा खाते में 40 सीटें आईं थीं। अपने दम पर बहुमत न होने के बावजूद बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन करके पांच साल की सत्ता चलाई। 2019 के चुनाव में फिरोजपुर झिरका सीट पर कांग्रेस के मम्मन खान विजयी हुए थे। उस चुनाव में मम्मन खान को 84,546 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी के नसीम अहमद को 47,542 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर जेजेपी के अमन अहमद थे।
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट | जीते / हारे |
| कांग्रेस | मम्मन खान | 84,546 | जीते |
| बीजेपी | नसीम अहमद | 47,543 | हारे |
| जेजेपी | अमन अहमद | 9,818 | हारे |
