कोरोना वायरस की दहशत के बीच चीन के वुहान में फंसे भारतीय लोगों को लेकर एयर इंडिया का डबल डेकर जंबो 747 विमान भारत पहुंच चुका है। 423 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग बी-747 विशेष विमान ने शुक्रवार देर रात चीन के वुहान से उड़ान भरी थी।

दिल्ली चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस बीच नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ चीजें फ्री करने से दिल्ली की तस्वीर नहीं बदलेगी। हम गांव, मजदूर, किसान का भविष्य बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई के बीच हाईवे का काम शुरू होगा।

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि दिल्ली में पीने के पानी की समस्या बहुत गंभीर है। लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना थी जिसमें दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान इन राज्यों में 1970 से विवाद चल रहा था।

बीएसफ के हैड कांस्टेबल अमर शहीद दिनेश गिरी और उनके परिवार को सम्मान देने के लिए उनकी याद में यूनिक फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से सिलीगुड़ी में दिनेश गिरी शहीद स्मारक का निर्माण किया गया। इस मौके पर दिनेश गिरी को सलामी देने के लिए भारी संख्या में स्थानीय निवासियों के अलावा बीएसएफ अधिकारी भी मौजूद थे। हमारा देश हमारे जवान संगठन की सचिव भावना शर्मा ने शहीद स्मारक को लोगों को समर्पित किया।

कुलपति ने कहा कि पुलिस देखती रही, व्यक्ति ने पिस्तौल लहराई और ‘‘हमारे छात्र को गोली मार दी’’। उन्होंने कहा, ‘‘ घटना ने पुलिस में हमारे यकीन को हिला दिया है।’’ इस बीच हमले का विरोध करने के लिए सैकड़ों लोग बृहस्पतिवार रात को आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस के मुख्यालय के बाहर जमा हो गए।

Live Blog

Highlights

    10:33 (IST)01 Feb 2020
    दिल्ली: केंद्रीय बजट 2020-21 की प्रस्तुति से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे
    10:10 (IST)01 Feb 2020
    दिल्ली: 324 भारतीयों में से 3 नाबालिग और 211 छात्रों को दिल्ली लाया गया

    दिल्ली: 324 भारतीयों में से 3 नाबालिग और 211 छात्रों को आज दिल्ली हवाई अड्डे पर वुहान (चीन) से एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट में लाया गया। उन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला कैंप और भारतीय सेना शिविर मानेसर, हरियाणा में मेडिकल निरीक्षण के लिए ले जाया जा रहा है।

    09:37 (IST)01 Feb 2020
    दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर वुहान (चीन) से एयर इंडिया की फ्लाइट में आने वाले 324 भारतीयों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) छावला कैंप में ले जाया जा रहा

    दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर वुहान (चीन) से एयर इंडिया की फ्लाइट में आने वाले 324 भारतीयों को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) छावला कैंप में ले जाया जा रहा है। उन्हें मेडिकल निरीक्षण के लिए 14 दिनों के लिए कैंप में रखा जाएगा।

    09:11 (IST)01 Feb 2020
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2020-21 की प्रस्तुति से पहले 'बही-खाता' के साथ
    09:01 (IST)01 Feb 2020
    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने CAA पर कहा- ये महात्मा गांधी का नाम लेकर बचना चाहते हैं

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, CAA पर: ये महात्मा गांधी का नाम लेकर बचना चाहते हैं। क्या महात्मा गांधी ने कभी कहा कि हिंदू, सिख, ईसाई सिर्फ वही आए, एक भी मुसलमान न आए। विभाजन के समय परिस्थितियां अलग थीं। देश में दंगे भड़के हुए थे इसलिए महात्मा गांधी ने वो निर्णय लिया था।

    08:29 (IST)01 Feb 2020
    CII, D.G. चंद्रजीत बनर्जी: हमने 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य निर्धारित किया


    CII, D.G. चंद्रजीत बनर्जी: हमने 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए विकास दर का हर साल बढ़ना जरूरी है। अनुमानित विकास दर को हासिल करना संभव है। हमें इसके लिए ज्यादा रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने होंगे। निवेश और डिमांड के बढ़ने से भी विकास दर बढ़ेगी।

    08:07 (IST)01 Feb 2020
    जामिया गोलीबारी: आरोपी सीएए विरोधी प्रदर्शनों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियां मानता था

    दिल्ली के जामिया नगर में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाला युवक सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश में दक्षिणपंथी संगठनों के दो लोगों की हत्या से संबंधित वीडियो और सामग्री देखता रहता था और इससे उसके अंदर गुस्से की भावना घर कर गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि वह सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों की खबरें भी पढ़ता था और इन प्रदर्शनों को ‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियां’ मानता था।

    11:51 (IST)31 Jan 2020
    बीएसफ के हैड कांस्टेबल अमर शहीद दिनेश गिरी को सम्मान देने के लिए स्मारक का निर्माण कराया गया

    Inauguration of Martyred Dinesh Giri memorial in Siliguri : बीएसफ के हैड कांस्टेबल अमर शहीद दिनेश गिरी और उनके परिवार को सम्मान देने के लिए उनकी याद में युनिक फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से सिलीगुड़ी में दिनेश गिरी शहीद स्मारक का निर्माण किया गया। इस मौके पर दिनेश गिरी को सलामी देने के लिए भारी संख्या में स्थानीय निवासियों के अलावा बीएसएफ अधिकारी भी मौजूद थे। हमारा देश हमारे जवान संगठन की सचिव भावना शर्मा ने शहीद स्मारक को लोगों को समर्पित किया।

    11:32 (IST)31 Jan 2020
    अनुराग ठाकुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

    युवा कांग्रेस अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवास, अनुराग ठाकुर के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाने पर: अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण में लोगों को भड़काने का काम किया था। उसके बाद RSS और बजरंग दल के कार्यकर्ता गोपाल शर्मा ने जामिया नगर में जाकर गोली चलाई। उन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

    10:48 (IST)31 Jan 2020
    जामिया इलाके में फायरिंग के आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आज जामिया इलाके में फायरिंग के आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश करेगी। कल जामिया इलाके में CAA और NRC को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान इस युवक ने गोली चलाई थी।

    10:37 (IST)31 Jan 2020
    BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा - पिछले बजट की तरह ये बजट भी कठिन परिस्थितियों में आ रहा है

    BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी: पिछले बजट की तरह ये बजट भी कठिन परिस्थितियों में आ रहा है। निर्मला सीतारमण योग्य वित्त मंत्री हैं। मैंने देखा कि पिछले जो सर्वे आए हैं उनके अनुसार आने वाले एक साल में आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। IMF ने भी कहा है।

    09:57 (IST)31 Jan 2020
    अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा- नागरिकता संशोधन कानून इतिहास का काला कानून हैं

    अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कहा, दूसरे विश्वयुद्ध के बाद ब्रिटिश सरकार रॉलेट ऐक्ट लाई थी। 1919 का रॉलेट ऐक्ट और 2019 का नागरिकता संशोधन कानून इतिहास के काले कानून हैं।

    09:53 (IST)31 Jan 2020
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 की रिपोर्ट पेश की जाएगी

    दिल्ली: आर्थिक सर्वेक्षण की प्रतियां संसद में लाई गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आर्थिक सर्वेक्षण 2019-20 की रिपोर्ट पेश की जाएगी।

    08:53 (IST)31 Jan 2020
    जम्मू में पुलिस पर आतंकवादी हमला, एक आतंकवादी ढेर

    जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के तीन-चार आतंकवादियों के समूह के पुलिस पर हमला करने के बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया।

    जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और अन्य पास के जंगल में भाग गए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नागरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका जिसके बाद गोलीबारी हुई।

    08:38 (IST)31 Jan 2020
    आप शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन प्रायोजित कर रही है: भाजपा

    भाजपा ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर शाहीन बाग सहित यहां सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को ‘‘ प्रायोजित’’ करने और इनके जरिए ‘‘छद्म प्रचार’ करने का आरोप लगाया। पार्टी ने चुनाव आयोग से अपील की कि इन प्रदर्शनों में आने वाले खर्च को ‘आप’ प्रत्याशियों के खर्च में जोड़ा जाए।

    भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने बताया कि भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा और उचित कार्रवाई करने के वास्ते मामले की जांच के लिए स्वतंत्र चुनाव व्यय पर्यवेक्षक की नियुक्ति का अनुरोध किया।इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और मुख्तार अब्बास नकवी शामिल थे।

    08:30 (IST)31 Jan 2020
    आरएमएल में कोरोना वायरस के संपर्क में आने का शक 5 और लोग भर्ती

    राष्ट्रीय राजधानी में केंद्र सरकार के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पांच और लोगों को घातक कोरोना वायरस के संपर्क में आने के संदेह के बाद भर्ती कराया गया है। इनमें चार पुरुष और एक महिला है। इस वायरस से चीन में 170 लोगों की मौत हो गई है और यह दुनिया भर में फैल गया है।

    अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सभी पांच खुद ही आरएमएल अस्पताल आएं हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत और बुखार है। उन्होंने बताया कि एक शख्स बुधवार रात आया था जबकि चार अन्य बृहस्पतिवार को आएं हैं। उन्हें पृथक वार्ड में रखा गया है। उनके खून के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।

    08:09 (IST)31 Jan 2020
    मोदी ने अपना प्रचार करने के लिए गांधी ने नाम का गलत इस्तेमाल किया: रामचंद्र गुहा


    जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अपना प्रचार’ करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का गलत इस्तेमाल किया है साथ ही उन्होंने प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री बनने से पहले भी वह गांधी को ‘पसंद’ करते थे।

    गुहा यहां राष्ट्रपिता के पुण्यतिथि पर एक व्याख्यान देने के लिए आए थे। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के लिए भाजपा नीत केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर बापू जिंदा होते तो वह इसका विरोध करते।