Farmers’ Protest HIGHLIGHTS: शनिवार को देशभर में किसानों ने चक्का जाम किया, लेकिन दिल्ली, उप्र और उत्तराखंड को मुक्त रखा। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस पर असहमति जताई। मोर्चा के नेता दर्शन पाल ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने इसका फैसला जल्दबाजी में लिया। उन्होंने इस पर संयुक्त किसान मोर्चा से चर्चा नहीं की। वरिष्ठ किसान नेता दर्शन पाल ने शनिवार को कहा कि बेहतर होता कि वह (टिकैत) अपनी योजना पर पहले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के साथ चर्चा कर लिए होते।

दिल्ली की तीन सीमाओं-सिंघु, टीकरी और गाजीपुर-पर केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ 70 दिन से ज्यादा समय से प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने इस हफ्ते के आरंभ में ऐलान किया था कि छह फरवरी को राष्ट्रव्यापी चक्का जाम किया जाएगा।

उधर, बीकेयू नेता नेता राकैश टिकैत ने देशभर के किसानों से “ट्रैक्टर क्रांति” में शामिल होने का आह्वान किया। गाजीपुर प्रदर्शनस्थल पर टिकैत ने समर्थकों को संबोधित करने के दौरान किसान समुदाय से संपर्क साधने की कोशिश की, जिनमें से अधिकतर दिल्ली-एनसीआर के थे। किसान 10 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टर समेत डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के प्रतिबंध के फैसले से खफा हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता टिकैत (51) ने कहा, “जो ट्रैक्टर खेतों में चलते हैं, वे अब दिल्ली में एनजीटी के दफ्तर में भी चलेंगे। हाल तक, वे नहीं पूछते थे कि कौन सा वाहन 10 साल पुराना है। उनकी आखिर योजना क्या है?”

Live Blog

Highlights

    06:24 (IST)07 Feb 2021
    अमरिंदर सिंह पर भाजपा के साथ छद्म रूप में काम करने का आरोप

    शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने अमृतसर में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार को आंदोलन को प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय, उसे किसानों की आवाज को सुनना चाहिए और तीनों कानूनों को बिना देरी किए रद्द करना चाहिए।’’ बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा और उन पर भाजपा के साथ ‘‘छद्म रूप में’’ काम करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी से लापता पंजाबी युवाओं का पता लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। शिअद अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का यह कर्तव्य था कि वह इस मुद्दे को मजबूती से भाजपा नीत केंद्र सरकार के सामने उठाते। कहा कि अमरिंदर सिंह ऐसा करने में नाकाम रहे हैं।

    05:38 (IST)07 Feb 2021
    बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री से पूछा कि वह एक भी ऐसे दल का नाम बताएं जो किसानों का प्रतिनिधि हो

    शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से पूछा कि वह एक भी ऐसे दल का नाम बताएं जो किसानों का प्रतिनिधि है और उसने तीन कृषि कानूनों का स्वागत किया हो? उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को संसद में यह धारणा बनाकर लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए कि ये कानून सभी को स्वीकार्य हैं। तोमर ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार ने कृषि कानूनों में संशोधन करने की किसानों की मांग यदि मान ली है तो इसका यह मतलब नहीं है कि इन तीनों कानूनों में कोई खामी है

    04:41 (IST)07 Feb 2021
    केंद्र सरकार और देर किये बिना नये कृषि कानूनों को निरस्त करे: सुखबीर सिंह

    शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर केंद्र सरकार और देर किये बिना नये कृषि कानूनों को निरस्त करे: सुखबीर बादल ने शनिवार को केंद्र सरकार से किसानों की मांग स्वीकार करने और कृषि कानूनों को बिना और देरी किए निरस्त करने को कहा। बादल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से पूछा कि वह एक भी ऐसे दल का नाम बताएं जोकि किसानों का प्रतिनिधि है और उसने तीन कृषि कानूनों का स्वागत किया हो? उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री को संसद में यह धारणा बनाकर लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए कि ये कानून सभी को स्वीकार्य हैं।

    03:51 (IST)07 Feb 2021
    बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने किसानों से ट्रैक्टर क्रांति का आह्वान किया

    किसान नेता राकैश टिकैत ने शनिवार को देशभर के किसानों से ‘‘ट्रैक्टर क्रांति’’ में शामिल होने का आह्वान किया। गाजीपुर प्रदर्शनस्थल पर टिकैत ने समर्थकों को संबोधित करने के दौरान किसान समुदाय से संपर्क साधने की कोशिश की, जिनमें से अधिकतर, खासकर दिल्ली-एनसीआर, के किसान 10 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टर समेत डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के फैसले से खफा हैं। 

    02:18 (IST)07 Feb 2021
    किसान संगठनों ने चक्काजाम करने की घोषणा पहले से की थी

    किसान संगठनों ने अपने आंदोलन स्थलों के पास के क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाये जाने, अधिकारियों द्वारा कथित रूप से उन्हें प्रताड़ित किये जाने और अन्य मुद्दों को लेकर छह फरवरी को देशव्यापी ''चक्का जाम'' की घोषणा की थी। उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को अवरुद्ध करने की भी घोषणा की थी।

    23:40 (IST)06 Feb 2021
    पुलिस ने 60 लोगों को हिरासत में लिया

    केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के ''चक्का जाम'' के आह्वान के समर्थन में कथित रूप से प्रदर्शन करने को लेकर शनिवार को मध्य दिल्ली के शहीदी पार्क के पास 60 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारी विभिन्न संगठनों से थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास हिरासत में लिया गया और बाद में शाम को रिहा कर दिया गया।

    22:28 (IST)06 Feb 2021
    जनता को परेशानी भी न आए और हमारी बात भी पहुंच जाए

    किसान नेता राकेश टिकैत  ने कहा "चक्का जाम ठीक रहा। हमारा संदेश पहुंचा। जनता को परेशानी भी न आए और हमारी बात भी पहुंच जाए.. हम सरकार से बातचीत करना चाहते हैं। मैं भी 40 लोगों की कमेटी (संयुक्त किसान मोर्चा) में एक सदस्य हूं। जैसे पहले बातचीत होती थी, वैसे ही बातचीत हो।" 

    22:01 (IST)06 Feb 2021
    चक्का जाम का सबसे ज्यादा असर पंजाब में नजर आया

    किसानों के चक्का जाम का सबसे ज्यादा असर पंजाब में नजर आया। तीन घंटे के चक्का जाम में पंजाब ठहर गया। अमृतसर, अंबाला, मोहाली, लुधियाना में किसान संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए लेकिन हरियाणा में चक्का जाम का असर थोड़ा कम रहा। पंजाब-हरियाणा के शंभु बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों ने पूरी चौकसी बरती और ड्रोन से भी नजर रखी गई।

    21:41 (IST)06 Feb 2021
    2 अक्टूबर तक चलेगा धरना : राकेश टिकैत

    चक्का जाम के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अब दो अक्टूबर के बाद का प्रोग्राम बनाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को जब ठीक लगे बात हमसे करले। हमारा मंच भी वही है और पंच भी वही है। इसके अलावा टिकैत ने कहा कि हम सरकार के साथ किसी दबाव में बातचीत नहीं करेंगे। जब प्लैटफॉर्म बराबरी का होगा तभी बातचीत होगी।

    20:53 (IST)06 Feb 2021
    हरियाणा में चक्का जाम का असर थोड़ा कम

    किसानों के चक्का जाम का सबसे ज्यादा असर पंजाब में नजर आया। तीन घंटे के चक्का जाम में पंजाब ठहर गया। अमृतसर, अंबाला, मोहाली, लुधियाना में किसान संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर नजर आए लेकिन हरियाणा में चक्का जाम का असर थोड़ा कम रहा। पंजाब-हरियाणा के शंभु बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों ने पूरी चौकसी बरती और ड्रोन से भी नजर रखी गई। 

    19:04 (IST)06 Feb 2021
    पूरे देश में आंदोलन होगा

    राकेश टिकैत ने कहा "सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और MSP पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा।" 

    18:35 (IST)06 Feb 2021
    कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

    दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मॉय बिस्वाल ने कहा "हमें सूचना मिली थी कि चक्का जाम के समर्थन में दिल्ली के अंदर से कुछ समूह इकट्ठा होकर शहर की कुछ जगहों पर चक्का जाम कर सकते हैं। इसलिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।" 

    18:09 (IST)06 Feb 2021
    किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ई.पलानीसामी से मुलाकात की

    तमिलनाडु में कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज मुख्यमंत्री ई.पलानीसामी से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात की और कर्ज माफी की घोषणा के लिए उनका धन्यवाद किया। वहीं सिंघु, गाजीपुर, टिकरी और आसपास के इलाकों में आज आधी रात तक के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद है। 

    17:12 (IST)06 Feb 2021
    ट्रैफिक में फंसे लोगों के लिए किसानों ने की भोजन, पानी की व्यवस्था

    हरियाणा में किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर ट्रैफिक जाम में फंसे यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की। यह देश के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है, यहां से प्रतिदिन लगभग 40,000 वाहन गुजरते हैं।

    16:30 (IST)06 Feb 2021
    यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए किसान नेताओं से किया अनुरोध

    कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, 'हम किसान नेताओं के संपर्क में हैं और यातायात के सुचारू प्रवाह के लिए उनसे अनुरोध किया है। 'चक्का जाम' सीमित समय के लिए था, इसलिए हम देखेंगे कि कहीं भी यातायात अवरोध न हो। न तो किसानों और न ही यात्रियों पर इसका प्रभावित पड़ना चाहिए।'

    16:07 (IST)06 Feb 2021
    हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्तूबर तक का समय दिया है

    भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने कहा, 'हमने कानूनों को निरस्त करने के लिए सरकार को 2 अक्तूबर तक का समय दिया है। इसके बाद हम आगे की प्लानिंग करेंगे। हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे।'

    15:00 (IST)06 Feb 2021
    दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे लोग हिरासत में

    चक्का जाम में दिल्ली में ITO से लाल किला की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित शहीदी पार्क के सामने वाम संगठन से जुड़े लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। चक्का जाम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली-एनसीआर में करीब 50,000 जवानों की तैनाती की गई है वहीँ लाल किले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    14:10 (IST)06 Feb 2021
    मोहाली में चक्का जाम

    पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने मोहाली में चक्का जाम किया।

    13:25 (IST)06 Feb 2021
    किसानों के 'चक्का जाम' के समर्थन में राहुल गांधी, बोले- देश हित में है अन्नदाताओं का सत्याग्रह

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों की ओर से आहूत 'चक्का जाम' का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है - ये तीन कानून सिफर् किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!' उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों ने शनिवार को ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया है। किसान नेताओं ने सोमवार को कहा था कि वे छह फरवरी की दोपहर 12 बजे से अपराह्र तीन बजे तक सड़कों को अवरुद्ध करेंगे। राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, 'मोदी सरकार ने देश और घर, दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।'

    13:05 (IST)06 Feb 2021
    अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम

    पंजाब: किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। 

    12:25 (IST)06 Feb 2021
    शाहजहांपुर बॉर्डर पर चक्का जाम

    किसान संगठनों द्वारा आज देशभर में चक्का जाम के आह्वान पर किसानों ने शाहजहांपुर (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया।

    12:21 (IST)06 Feb 2021
    चक्का जाम से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी

    केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने छह फरवरी यानी आज चक्का जाम का आह्वान किया है। 26 जनवरी के तरह स्थिति हिंसक ना हो इसके लिए प्रशासन ने भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है। किसान संगठन देशभर में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे। इसके चलते शाहजहांपुर बॉर्डर (दिल्ली-राजस्थान बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं। दिल्ली के ITO पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। लोनी बॉर्डर पर भी भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। यहां निगरानी के लिए सुरक्षाबल ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी तरह दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है। टीकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किला पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है। मद्देनज़र सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी की गई है।

    11:35 (IST)06 Feb 2021
    ये भी जानिए: पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एक स्मारक डाक टिकट जारी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका को दी गई जिम्मेदारी हमारे संविधान के लिए प्राणवायु की तरह है। हमारी न्यायपालिका ने संविधान की प्राणवायु की सुरक्षा का दायित्व पूरी दृढ़ता से निभाया है। हमारी न्यायपालिका ने हमेशा संविधान की रचनात्मक और सकारात्मक व्याख्या करके खुद संविधान को मजबूत किया है। हमारा जस्टिस सिस्टम ऐसा होना चाहिए जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो, हर व्यक्ति के लिए न्याय की गारंटी हो।

    11:15 (IST)06 Feb 2021
    ‘शांति व्यवस्था’ के लिए बागपत प्रशासन ने किसान आंदोलन में शामिल लोगों से मांगे 2 लाख तक के बॉन्ड

    उत्तर प्रदेश के बागपत में प्रशासन ने किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं से 2 लाख रुपए तक के निजी बॉन्ड भरने की मांग रख दी है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनों के मद्देनजर कानून उल्लंघन को रोकने के लिए यह नोटिस जारी किए गए हैं। जिन लोगों को यह नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पूर्व विधायक वीरपाल सिंह राठी भी शामिल हैं। राठी ने बताया कि 31 जनवरी को बरौत तहसील में महापंचायत से ठीक पहले जिला प्रशासन ने उन्हें और छह अन्य लोगों को यह नोटिस दिए। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

    10:45 (IST)06 Feb 2021
    किसानों की बात सुनें पीएम: SAD

    मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को कहना चाहूंगा कि देश की आवाज़, देश के किसानों की बात सुननी चाहिए और जल्दी ही ये 3 कानूनों को रद्द करना चाहिए: सुखबीर सिंह बादल, SAD 

    10:12 (IST)06 Feb 2021
    किसान प्रदर्शनकारियों को बॉन्ड भरने के नोटिस भेज रही योगी सरकार, बागपत में पूर्व आरएलडी विधायक को भी भेजा

    उत्तर प्रदेश में सांभा और सीतापुर के बाद बागपत में केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़े नेताओं को नोटिस भेजा गया है। जिला प्रशासन की तरफ से नोटिस में इन नेताओं से शांति सुनिश्चित करने के लिए दो लाख रुपए के निजी बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया है। पूर्व आरएलडी विधायक वीरपाल सिंह राठी ने बताया कि मुझे और अन्य छह लोगों को बड़ौत तहसील में महापंचायत में भाग लेने से एक दिन पहले प्रशासन ने नोटिस भेज दिया। उन्होंने कहा कि महापंचायत में फैसला लिया गया कि इलाके के किसानों को कृषि बिलों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर और सिंघू बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शनों में जाना चाहिए।

    09:16 (IST)06 Feb 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती

    किसान संगठनों ने आज देशभर में चक्का जाम का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र लोनी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। इसका अलावा दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर सुरक्षाबल तैनात किया गया है।

    08:45 (IST)06 Feb 2021
    दिल्ली: चक्का जाम से पहले हिरासत में लिए वाम नेता

    केंद्र के तीन कृषि बिलों के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच किसानों ने छह जनवरी यानी आज चक्का जाम का आह्वान किया है। इस बीच दिल्ली में चक्का जाम से पहले पुलिस ने वाम नेताओं को हिरासत में लिया है। इधर राष्ट्रीय राजधानी में ट्रेड यूनियनों ने मीटिंग बुलाई है। 

    07:38 (IST)06 Feb 2021
    राकेश टिकैत बोले- यूपी, उत्तराखंड में नहीं होगा चक्का जाम, पीएम ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक

    केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली से सटी सीमाओं पर जारी है। किसानों ने 6 फरवरी को 'चक्‍का जाम' करने का ऐलान किया है। किसान यूनियनों का कहना है कि यह 'चक्‍का जाम' देशव्‍यापी होगा। इस दौरान प्रमुख सड़कों पर, 6 फरवरी की दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच गाड़‍ियां नहीं चलने दी जाएंगी। लेकिन इसी बीच भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि यूपी, उत्तराखंड में 'चक्‍का जाम' नहीं किया जाएगा। राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि "जो लोग यहां नहीं आ पाए, वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। इस दौरान प्रमुख सड़कों पर कोई गाड़ी नहीं चलने दी जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय के मुताबिक, इस चक्‍का जाम के लिए किसान दिखना चाहते हैं कि वे एकजुट हैं। राय ने कहा, "पूरा देश किसानों के साथ है। हमें सरकार को अपनी ताकत दिखानी है।"

    07:10 (IST)06 Feb 2021
    दिल्ली पुलिस को न्यूनतम बल प्रयोग करने का निर्देश

    दिल्ली पुलिस को न्यूनतम बल प्रयोग करने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों के लिए खतरा बनने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में जारी किए गए। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। 

    06:35 (IST)06 Feb 2021
    दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की

    कृषि कानूनों के खिलाफ शनिवार को प्रस्तावित ‘चक्का जाम’ से पहले प्रदर्शन स्थलों के आसपास दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सुरक्षा में पुलिस के कमांडो के साथ सीआइएसएफ और आरएएफ के जवान भी उनकी मदद करेंगे। केंद्र ने 26 जनवरी को लालकिले पर हुई घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में सभी प्रमुख प्रतिष्ठानों की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस को न्यूनतम बल प्रयोग करने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि सुरक्षाकर्मियों के लिए खतरा बनने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए।

    05:06 (IST)06 Feb 2021
    चक्काजाम में शांति बनाए रखने की अपील

    किसान नेताओं ने कहा कि वह चक्काजाम में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने समर्थकों से होने न खोने की अपील की। कहा कि आंदोलन की शांति बिगाड़ने की किसी ने कोई कोशिश की तो उसके खिलाफ एक्शन लिया  जाएगा।

    04:03 (IST)06 Feb 2021
    चक्का जाम’ के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं पर असर नहीं

    संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा कि ‘चक्का जाम’ के दौरान एंबुलेंस और स्कूल बस जैसी आवश्यक सेवाओं को नहीं रोका जाएगा। ‘चक्का जाम’ शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक किये जाने का प्रस्ताव है।

    01:35 (IST)06 Feb 2021
    गाजीपुर में प्रदर्शन स्थल पर किसानों ने लगाए फूलों के पौधे

    दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में किसानों ने सड़क के एक हिस्से में फूलों के पौधे लगाते हुए कहा कि वे पुलिस द्वारा इलाके में लगायी गयी कीलों के जवाब में ऐसा किया है। दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए प्रदर्शन स्थल के आसपास कंटीले तार लगा दिए गए और सड़कों पर कीलें लगा दी गयी। सीमेंट के बड़े बड़े अवरोधक से भी रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया।

    23:55 (IST)05 Feb 2021
    भिवानी एवं अन्य जिलों में सड़क जाम करेंगे किसान संगठन

    केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भिवानी में किसानों के जारी धरने के दौरान खाप, किसान संगठनों, सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर 6 फरवरी को 12 से 3 बजे तक सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को जाम करने का निर्णय किया गया है। इस दौरान यह निर्णय किया गया कि प्रदेश के भिवानी में 14 स्थानों पर जबकि दादरी में 10 स्थानों पर चक्का जाम किया जायेगा।

    21:28 (IST)05 Feb 2021
    कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करेंगे

    किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा " हमारे पुास पुख्ता सबूत थे कि कल कुछ लोग चक्का जाम के दौरान हिंसा फैलाने की कोशिश करते। हमारे पास पक्की रिपोर्ट थी। हमने जनहित को देखते हुए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को कल होने वाले चक्का जाम से अलग रखा है।

    20:56 (IST)05 Feb 2021
    कृषि मंत्री के इस बयान को उप सभापति वंदना चह्वाण ने हटा दिया

    कृषि मंत्री ने राज्‍यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'खेती के लिए पानी की जरूरत होती है। खून की खेती तो बस कांग्रेस करती है, ये बीजेपी नहीं करती। कृषि मंत्री के इस बयान को उप सभापति वंदना चह्वाण ने हटा दिया है।

    19:47 (IST)05 Feb 2021
    अभय सिंह चौटाला का किसानों की महापंचायत में सम्मान किया गया

    कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का शुक्रवार को सिरसा जिले के एलेनाबाद सीट हुई किसानों की महापंचायत में सम्मान किया गया। चौटाला उनकी पार्टी के एकमात्र विधायक थे, जो एलेनाबाद से जीते थे। 

    19:00 (IST)05 Feb 2021
    चाचा भतीजे ने किसान आंदोलन की कमान संभाल रखी है

    गाजीपुर बॉर्डर पर चाचा भतीजे ने किसान आंदोलन की कमान संभाल रखी है। चाचा राकेश टिकैत को सभी जानते हैॉ लेकिन भतीजे गौरव टिकैत कौन है...किसानों से अपील कि है कि कल हो रहे चक्का जाम में किसान दूध मट्ठा लोगों को पिलाएं। कोई हिंसा नहीं होगी। 

    18:21 (IST)05 Feb 2021
    जहां पुलिस ने लगाए थे कीले, वहां राकेश टिकैत ने लगाए फूल

    किसानों को दिल्‍ली में प्रवेश से रोकने के लिए पुलिस की ओर से की गई 'नाकेबंदी और कीलबंदी' के जवाब में किसानों ने वहां मिट्टी डालकर फूल लगाए। गाजीपुर बार्डर में जहां एक दिन पहले तक पुलिस की कीलबंदी थी, वहां अब मिट्टी डालकर फूल लगाने की तै़यारी हो रही है। राकेश टिकैत पहले मिट्टी के डंफर और फिर फावड़ा लेकर फूल लगाने के लिए पहुंचे। पहले कील लगाकर दिल्ली पुलिस ने सुर्खियां बटोरीं, अब फूल लगाकर राकेश टिकैत चर्चाओं में आए।