Farmers’ Protest in Delhi Today Check Traffic Advisory, Routes to Avoid: दिल्ली में एक बार फिर से किसानों का जमावड़ा होने वाला है। एसकेएम के नेतृत्व में आज हजारों किसान नोएडा से दिल्ली कूच के लिए निकले हैं। नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की अपनी पांच प्रमुख डिमांड को लेकर किसान संगठन विरोध मार्च निकाल रहे हैं। इनके विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर हैं। इन को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। यह मार्च उस समय निकाला जा रहा है जब संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है।
किसानों के विरोध-प्रदर्शन की वजह से आम लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई है। चिल्ला-बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यहां पर भी सुबह से ही जाम लग गया है। भारी ट्रैफिक को देखते हुए दिल्ली और नोएडा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। कई रूट्स को डॉयवर्ट कर दिया गया है।
किसानों की क्या है डिमांड
अब किसानों की डिमांड की बात की जाए तो वह नए भूमि कानून अधिग्रहण के तहत 1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि का 4 गुना मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वे यह भी चाहते हैं कि भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास का फायदा दिया जाए। साथ ही हाईपावर कमेटी की सिफारिशों को लागू कर दिया जाए। इसके अलावा आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान परिषद (BKP) कर रहा है, जिसे किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) जैसे अन्य संगठनों का भी समर्थन है। मार्च की अगुवाई BKP नेता सुखबीर खलीफा कर रहे हैं।
मोदी सरकार को ‘वार्निंग’ देगा संयुक्त किसान मोर्चा, अब 500 जिलों में करने जा रहा ये काम
दरअसल, किसान पहले ही यमुना प्राधिकरण कार्यालय के सामने चार दिनों तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। फिर रविवार को तीनों प्राधिकरण, जिला एडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस कमिश्नर के साथ किसानों की करीब दो घंटे तक मीटिंग चली थी। यह किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई थी। अधिकारियों ने किसोनों से अपील की थी कि वह दिल्ली कूच ना करें, लेकिन किसान संगठनों ने उनकी बात नहीं सुनी और उसे दरकिनार कर दिया। उसके बावजूद भी किसान बड़ी संख्या में महामाया फ्लाईओवर के पास जुटेंगे और यहां से दिल्ली कूच करेंगे।