Dr Manmohan Singh Death: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS) में इलाज के दौरान निधन हो गया। मनमोहन सिंह कांग्रेस पार्टी (Congress) के दिग्गज नेता थे, जिनकी भारतीय अर्थव्यवस्था (Economic Reform) में हुए सुधारों में सबसे अहम भूमिका थी। उनके सार्वजनिक जीवन को लेकर संस्मरणों की आज काफी चर्चा हो रही है लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त मनमोहन सिंह ने पीएम पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर ली थी।
डॉ मनमोहन सिंह वैसे तो काफी विनम्र और मृदुभाषी शख्सियत के तौर पर जाने जाते थे लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से एक बार वे काफी नाराज हो गए थे। इसके चलते उन्होंने इस्तीफा देने तक का मन बना लिया था। इसकी वजह यह थी कि राहुल गांधी ने उनकी कैबिनेट से पारित एक कानून के ड्राफ्ट की कॉपी को फाड़ दिया था।
राहुल गांधी ने फाड़ दिया था मनमोहन कैबिनेट का अध्यादेश
दरअसल, यह वक्त साल 2013 का था। उस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने अपनी ही सरकार द्वारा कैबिनेट से पारित एक अध्यादेश की कॉपी को फाड़ दिया था। यह बिल तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह की कैबिनेट ने स्वीकृत किया था, लेकिन राहुल गांधी ने ‘कंप्लीट नॉनसेंस’ बोला था।
मनमोहन सिंह ने लड़ा था एक चुनाव, मिली थी बुरी हार
‘क्या मुझे इस्तीफा देना चाहिए?’
राहुल गांधी की इस हरकत से मनमोहन सिंह खफा हो गए थे, तब उस समय के योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया से पूछा क्या मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए? मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने अपनी किताब ‘बेकस्टेज: द स्टोरी बिहाइंड इंडियाज हाई ग्रोथ ईयर्स’ में खुद इसका खुलासा किया था। मनमोहन सिंह के सवाल पर अहलूवालिया ने जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि इस मुद्दे पर इस्तीफा देना उचित होगा।
योगी सरकार के मंत्री ने सुनाया मनमोहन सिंह की करोड़ों की गाड़ी वाला किस्सा
राहुल गांधी ने बताया था अध्यादेश को बकवास
बता दें कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उस समय अमेरिका की यात्रा पर थे। तब दोषी करार दिए गए जनप्रतिनिधियों पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को निष्प्रभावी करते हुए ‘संप्रग’ सरकार द्वारा लाए गए विवादास्पद अध्यादेश की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने अपनी ही सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी थी। राहुल गांधी ने कहा था कि यह पूरी तरह से बकवास है, जिसे फाड़कर फेंक देना चाहिए।
हालांकि, जब मनमोहन सिंह अमेरिका से वापस आए थे, तो उन्होंने इस्तीफे की बात से इनकार कर दिया था, लेकिन वे राहुल गांधी की इस हरकत से नाराज हो गए थे। मनमोहन सिंह से जुड़ी अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।