Diwali 2024 Holiday Date: हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार यानी दिवाली को लेकर पूरे देश या कहें कि दुनिया तक में उत्साह चरम पर पर हैं। दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है लेकिन इस बार दिवाली की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन हैं, जिसके चलते लोगों की छुट्टियों को लेकर भी संशय है। इसके चलते अब अलग अलग राज्यों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है।
पांच दिनों के त्योहार दिवाली धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज पर खत्म होता है। पांच दिनों के दिवाली उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण दिन है और इसे लक्ष्मी पूजा, लक्ष्मी-गणेश पूजा और दिवाली पूजा के रूप में जाना जाता है। इसके दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है, जबकि भाई दूज वाले दिन बहने भाइयों के तिलक करती हैं।
दिवाली में रोशन होता है घर
दिवाली की रात लोग अपने घरों पर माता लक्ष्मी की पूजा करने के साथ ही दीयोंस मोमबत्तियां और झालरों के जरिए रौशनी करते हैं। लोग नए कपड़े पहनकर पूजा करते हैं और एक दूसरे को मिठाइयां और गिफ्ट देते हैं लेकिन मुख्य सवाल वहीं है कि आखिर दिवाली की छुट्टियां कब हैं। छुट्टियों को लेकर अलग अलग राज्यों ने तारीखें जारी कर दी हैं।
यूपी के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने कर दिया दिवाली बोनस का ऐलान
| राज्य | दिवाली की छुट्टी |
| असम | 31 अक्टूबर, 2024 |
| अरुणाचल प्रदेश | 31 अक्टूबर, 2024 |
| बिहार | 31 अक्टूबर, 2024 |
| छत्तीसगढ़ | 31 अक्टूबर, 2024 |
| गोवा | 31 अक्टूबर, 2024 |
| गुजरात | 31 अक्टूबर, 2024 |
| हरियाणा | 01 नवंबर, 2024 |
| हिमाचल प्रदेश | 31 अक्टूबर, 2024 |
| झारखंड | 31 अक्टूबर, 2024 |
| कर्नाटक | 31 अक्टूबर, 202 |
| केरल | 31 अक्टूबर, 2024 |
| मध्य प्रदेश | 31 अक्टूबर, 2024 |
| महाराष्ट्र | 1 और 2 नवंबर, 2024 |
| मणिपुर | 1 नवंबर, 2024 |
| मेघालय | 31 अक्टूबर, 2024 |
| मिज़ोरम | 31 अक्टूबर, 2024 |
| नागालैंड | 31 अक्टूबर, 2024 |
| ओडिशा | 31 अक्टूबर, 2024 |
| राजस्थान | 31 अक्टूबर , 2024 |
| सिक्किम | 1 नवंबर से 3 नवंबर तक |
| तमिलनाडु | 31 अक्टूबर और 1 नवंबर, 2024 |
| तेलंगाना | 31 अक्टूबर, 2024 |
| त्रिपुरा | 1 नवंबर, 2024 |
| उत्तराखंड | 31 अक्टूबर, 2024 |
| उत्तर प्रदेश | 31 अक्टूबर, 2024 |
| पश्चिम बंगाल | 31 अक्टूबर, 2024 |
ऐसे में आप अपने राज्य में दिवाली की छुट्टियों के अनुसार त्योहार को सेलीब्रेट करने की प्लानिंग कर सकते हैं और दिवाली मनाने के लिए अपने परिवार के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
o
2
