Delhi News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है और अब वादों को पूरा करने का वक्त है। बीजेपी ने यमुना की सफाई और उससे जुड़े अन्य विवादों को हल करने का वादा किया था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने यमुना से जुड़े विवादों पर कहा कि अब तक सरकार बदल चुकी है, तो अब ये सारे विवाद सुलझ ही सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यमुना के विवादों में नदी का प्रदूषण और हरियाणा को पानी की उचित आपूर्ति सुनिश्चित करने का विवाद है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2021 में इन मुद्दों पर स्वतः संज्ञान लिया था और तब से समय-समय पर कोर्ट आदेश पारित करता रहा है।
अब तो तीनों राज्यों में BJP सरकार
सुप्रीम कोर्ट का यह बयान यमुना में प्रदूषण और पानी के बंटवारे पर सुनवाई के दौरान आई है। यमुना दिल्ली पहुंचने से पहले दो राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। पहले यह केवल हरियाणा और यूपी सरकार के नियंत्रण में थीं लेकिन अब आम आदमी पार्टी पर हार के बाद तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है।
केजरीवाल की ‘मोहल्ला बस’ स्कीम को लेकर रेखा गुप्ता सरकार लेगी बड़ा फैसला
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस बीआर गवई ने जवाब दिया है कि लेकिन अब सरकार बदलने के साथ ही सभी विवाद सुलझ जाएंगे। इन बदली परिस्थितियों में बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सकता है। राज्य सरकारों के प्रतिनिधि बैठकर विवाद सुलझा सकते हैं।
बता दें कि यमुना नदी दिल्ली पहुंचने से पहले दो राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बहती है। इससे पहले केवल हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी, लेकिन अब दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तीनों ही राज्यों की सत्ता बीजेपी के हाथ में है।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यमुना की सफाई को अहम मुद्दा बनाया था और वादा किया था कि अगर उनकी सरकार आएगी तो न केवल यमुना की सफाई की जाएगी बल्कि उससे संबंधित अन्य सभी मुद्दे भी हल किए जाएंगे। दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।