Delhi Temperature: राजधानी दिल्ली में नवंबर में ही ठंड का तेज एहसास होने लगा है। इस बार तीन साल का रिकॉर्ड भी टूट गया है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। इससे पहले, 2022 में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली में टूटे ठंड के कितने रिकॉर्ड?
मौसम विभाग का डेटा बताता है कि 2023 से नवंबर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा था और 2024 में भी 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन इस साल तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री और नीचे आ गया, जिसकी वजह से ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।
आने वाले दिनों में कैसा मौसम?
सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को तेज़ ठंड के लिए तैयार रहना होगा। इसके साथ ही प्रदूषण की मार भी जारी है। दिल्ली–एनसीआर में AQI 377 तक पहुंच गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में माना जाता है।
क्या कोहरा भी करेगा परेशान?
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अगले तीन से चार दिनों में जबरदस्त ठंड देखने को मिल सकती है। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। कई इलाकों में सोमवार सुबह हल्की धुंध देखी गई। वहीं हवा की गति 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। ऐसे में ठंड का एहसास और भी बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- ‘फेफड़े कमजोर हैं तो शहर छोड़कर चले जाएं
