दिल्ली चुनाव के लिहाज से आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। एक तरफ आम आदमी पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के सभी बड़े नेता अब राजधानी में चुनाव प्रचार के लिए उतरने जा रहे हैं। इस समय बीजेपी के लिए दिल्ली में शिवराज सिंह चौहाान, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, योगी आदित्यनाथ जैसे नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं।
वैसे आम आदमी पार्टी का भी आज जोरदार प्रचार देखने को मिलने वाला है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे, सीएम आतिशी भी एक रैली करने जा रही हैं। कांग्रेस ने भी अपना प्रचार और तेज कर दिया है। कई मुस्लिम बाहुल सीटों पर कांग्रेस का खास फोकस दिख रहा है। इस समय मिडिल क्लास वोटर्स की अहमियत भी राजधानी में काफी बढ़ चुकी है, इनका वोट भी सियासी फिजा तय करने जा रहा है। दिल्ली चुनाव की हर खबर के लिए जनसत्ता के साथ लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया
दिल्ली: ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "...हमारी 15 गारंटियों में से 3 गारंटियां पुरानी हैं जो पूरी नहीं हो पाई इसलिए उनको पूरा किया जाना है।
अरविंद केजरीवाल ने ऐलान कर दिया है कि अगर फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी फर्जी पानी के बिल माफ कर दिए जाएंगे। इसके ऊपर कहा गया है कि छात्रों को मेट्रो में 50 फीसदी तक छूट मिलेगी।
दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसके तहत 15 गारंटियों का ऐलान किया गया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर बोला है कि बीजेपी ने उन्हें कॉपी करते हुए गारंटी शब्द का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।
पंजाब में अंबेडकर की मूर्ति के साथ हुई तोड़फोड़ को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल पर हमला किया है। जोर देकर बोला गया है कि अरविंद केजरीवाल को सामने से आकर माफी मांगनी चाहिए।
पूर्व क्रिकेटर और आप नेता हरभजन सिंह अभी आज चुनाव प्रचार के लिए उतरने जा रहे हैं। उनके कृष्णा नगर, शाहदरा और लक्ष्मी नगर में उनके तीन जगह विशाल रोड शो रखे गए हैं।
दिल्ली चुनाव में आप नेता राघव चड्ढा की अब सक्रियता बढ़ती दिख रही है। इसी कड़ी में आज वे दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक मेगा रोड शो करने जा रहे हैं। कुछ दूसरे इलाकों में वे भी वे प्रचार कर सकते हैं।
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह निश्चित रूप से 'अवैध आमदनी वाली पार्टी' है। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल और AAP ने दिल्ली में जनता के साथ खिलवाड़ किया है, जिस तरह से उन्होंने जनता के पैसे बर्बाद किए हैं, वे 'अवैध आमदनी वाली पार्टी' है।
नई दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने बड़ा आरोप लगा दिया है। अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ पर उन्होंने कहा कि आज पंजाब की सारी पुलिस दिल्ली में घूम रही है। यहां वोट के चक्कर में घूम रही है। आपने (AAP) सारी पुलिस दिल्ली में चुनाव करने और लोगों को डराने धमकाने के लिए झोंक दी है।
अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली चुनाव में तीन रैलियों को संबोधित करने जा रहे हैं, सीएम आतिशी भी एक रैली को संबोधित करेंगी। उससे पहले दोपहर 12 बजे आप का घोषणा पत्र भी सामने आएगा।
आम आदमी पार्टी आज दिल्ली चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है। माना जा रहा है कि उसमें कई बड़े ऐलान संभव है, अभी तक केजरीवाल ने जो भी गारंटियां दी हैं, उनको इस घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है।
नई दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी परवेश वर्मा ने कहा कि एक बार दिल्ली में भी अच्छी सरकार बनाएं और दिल्ली को भी आगे बढ़ने का मौका दें। दिल्ली में बहुत सारे काम होने हैं। यहां की जनता का बहुत आशीर्वाद मिल रहा है। सभी दिल्ली में बदलाव चाहते हैं।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘ मुझे अब समझ आया कि लोग आपको झांसेबाज क्यों कहते हैं। केजरीवाल, एक पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे आश्चर्य है कि आपको चुनाव आयोग के नियमों की जानकारी नहीं है।
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे कुछ कार्यकर्ता नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार कर रहे थे। पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले आई। हमने यहां पहुंच कर बात की तो उनके पास कोई खास जवाब नहीं था। तमाम तरीके के कानून और प्रावधान दिखाने के बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को छोड़ने पर मजबूर हो गई है।