Delhi Mausam, Delhi Rain Forecast News in Hindi: दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार सुबह तेज आंधी के बाद हुई जोरदार बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। इससे मौसम सुहाना हो गया है लेकिन तेज बारिश की वजह से सड़कों में एक बार फिर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। इसके चलते लोगों को सड़कों में जाम तक का सामना करना पड़ा है।

IMD के मुताबिक, शुक्रवार को तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार वाली हवाओं की वजह से पेड़ और खंभे उखड़ गए। द्वारका में ट्यूबवेल वाले घर में तीन बच्चों और महिला की मौत हो गई। एक मई को पहले ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन अब रेड अलर्ट कर दिया गया है।

IND-PAK Tension News LIVE Updates

क्या दिल्ली में बारिश कल भी होगी?

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है? इसको लेकर IMD ने अनुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 3 मई यानी शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है, इसके अलावा 50-55 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट रहेगी और लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होगी।

‘ये बीमारी जो हमें पिछली सरकार से मिली है…’, रेखा गुप्ता बोलीं- मैं खुद उन रास्तों से आ रही हूं, जहां लोग जाम में फंसे हैं

4 मई का मौसम कैसा रहेगा?

चार मई के मौसम की बात करें IMD के मुताबिक, हल्की बूंदाबांदी और बारिश हो सकती है। 30-40 किमी की रफ्तार की हवाएं चल सकती हैं। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 36-38 और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के करीब रह सकता है।

5 मई का मौसम कैसा रहेगा?

इसके अलावा 5 मई के मौसम की बात करें तो सोमवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है और 30-40 किमी की रफ्तार से हवाए चल सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।