Delhi Politics: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) से पहले सत्ताधारी पार्टी AAP और दस साल से शून्य सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी (Congress) में टकराव बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता द्वारा, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejirwal) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद तो आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) की टॉप लीडरशिप आग बबूला हो गई है। आज दोपहर दिल्ली में सीएम आतिशी (CM Atishi) ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। आप ने यह तक आरोप लगाया कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी (BJP) की मदद कर रही है।

Aam Aadami Party के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं पर हमला बोला है। आप नेता अजय माकन द्वारा अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल कहने पर पार्टी बेहद आक्रोशित है। आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे। दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रही है और इतना ही नहीं, CM आतिशी ने यह भी कह दिया कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली में BJP फंड कर रही है।

आज की बड़ी खबरें

आतिशी ने बोला कांग्रेस पर हमला

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कांग्रेस के बयानों और एक्शन से बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी से साठगांठ कर ली है। अजय माकन के बयान का उल्लेख करते हुए आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अजय माकन ने एंटी नेशनल बताया था। आतिशी ने कहा कि क्या उन्होंने आज तक बीजेपी के किसी नेता पर ऐसा कोई आरोप लगाया है?

संजय सिंह बोले- BJP की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं अजय माकन

वहीं, AAP नेता और राज्यसभा सांसद नेता संजय सिंह ने में कहा कि दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है। कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे BJP को चुनाव में फायदा हो। दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन। वो BJP की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं।

कांग्रेस को इंडिया गठबंधन से बाहर करने की प्लानिंग कर रहे अरविंद केजरीवाल

राज्यसभा सांसद ने कहा कि कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी। उन्होंने देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कह दिया। अगर केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं तो आप मुझे बताइए, वो केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं।

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कल मैंने देखा कि कांग्रेस FIR दर्ज करा रही हैं। अरविंद केजरीवाल तो वो शख्स हैं, जिन्होंने दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। उन्होंने चंडीगढ़ तक में जाकर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया। आम आदमी पार्टी लगातार संसद के मुद्दों पर कांग्रेस के साथ खड़ी होती है और कांग्रेस हमारे नेता को एंटी-नेशनल कहते हुए FIR दर्ज करा रही है। आम आदमी पार्टी की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।