दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले, आईटीओ और सात अन्य स्थानों पर हुई हिंसा से संबंधित मामलों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस 26 जनवरी को हुई हिंसा के संबंध में अब तक 33 प्राथमिकियां दर्ज कर चुकी है। इनमें 9 केस क्राइम ब्रांच के पास हैं। अफसर ने कहा कि 44 लोगों के खिलाफ ‘लुकआउट’ नोटिस जारी किये गए हैं। इनमें से छह लोगों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बता दें कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में 394 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी। केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान यूनियनों की ट्रैक्टर परेड के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी। कई प्रदर्शनकारी लाल किले पहुंच गए थे।

जानकारी के मुताबिक, लुकआउट नोटिस जारी करने के साथ ही आव्रजन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लिस्ट में दिए गए किसान नेताओं को हिरासत में लें और पुलिस को सौंपें। दरअसल, पुलिस को शक है कि इनमें से कुछ लोग विदेश भागने की कोशिश कर सकते हैं। जिन 44 लोगों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी हुए हैं। उनमें भारतीय किसान यूनियन के डॉक्टर दर्शन पाल, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव शामिल हैं।

ये हैं 44 किसान नेता, जिनके खिलाफ जारी हुआ लुकआउट नोटिस
1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी, (दर्शनपाल गुट)
2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब<br />3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, दकोंडा
4. निर्भय सिंह ढुढिके, कीर्ति किसान यूनियन (ढुढिके गुट)
5. रुल्दु सिंह, पंजाब किसान यूनियन (रुल्दु ग्रुप)
6. इंद्रजीत सिंह, किसान संघर्ष समिति (कोट बूढ़ा गुट)
7. हरजिंदर सिंह टांडा, आज़ाद किसान संघर्ष समिति
8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन
9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मज़दूर संघर्ष समिति (पिद्दी ग्रुप)
10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष समिति (पंजाब)
11. जोगिंदर सिंह उग्रहा, भारती किसान यूनियन, (उग्रहां)
12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी)
13. जगजीत सिंह दलेवाल, भारतीय किसान यूनियन, (सिधुपुर)
14. हरमीत सिंह कादियां, बीकेयू (कादियां)
15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल)
16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन (दोआबा)
17. बोघ सिंह मनसा, भारतीय किसान यूनियन (मनसा)
18. बलविंदर सिंह ओलख, माझा किसान समिति
19. सतनाम सिंह बेहरु, इंडियन फार्मर असोसिएशन ऑफ इंडिया
20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच
21.बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी
22. जगबीर सिंह टाडा, दोआबा किसान समिति
23. मुकेश चंद्र, दोआबा किसान संघर्ष समिति
24. सुखपाल सिंह दफ्फार, गन्ना संघर्ष समिति
25. हरपाल संघा, आज़ाद, किसान समिति दोआब
26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा
27. हरिंदर सिंह लखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लखोवाल
28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसान फेडरेशन
29. गुरनाम सिंह चंदूनी, भारतीय किसान यूनियन (चंदूनी)
30. राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन
31. कविता कुर्णगुति, महिला किसान अधिकार मंच
32. ऋषिपाल अंबावता, भारतीय किसान यूनियन, (अंबावता)
33. वी.एम. सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी
34. मेधा पाटकर, एक्टिविस्ट, नर्मदा बचाओ
35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया
36. अविक साहा, जय किसान आंदोलन, (स्वराज इंडिया)
37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा
38. जुगराज सिंह
39. लखवीर सिंह श्रान
40. संदीप सिंह सिद्धु
41. दीप सिद्धु
42. बलदेव सिंह
43. प्रीत ग्रोवर
44. जरनैल सिंह काली