बीजेपी नेता रेखा गुप्ता आज दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्राज और पंकज कुमार सिंह ने नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने रामलीला मैदान में पंजाबी में शपथ ली।
मनजिंदर सिंह सिरसा पंजाबी बहुल विधानसभा सीट राजौरी गार्डन से जीते हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी की धनवती चंदेला को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। वह तीसरी बार विधायक बने हैं। एफ़िडेविट के मुताबिक, मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं, उन्होंने 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे सिरसा
साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन विधानसभा से पहली बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीते हैं। हालांकि वे दो बार अकाली दल के टिकट पर विधायक का चुनाव भी जीत चुके हैं। वह 2013 और 2017 में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीजेपी साल 2021 में अकाली दल छोड़कर ज्वाइन की थी। 2023 से सिरसा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव पद पर सेवा दे रहे हैं।
‘शीशमहल’ का अब क्या होगा? रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले किया बड़ा ऐलान
मनजिंदर सिरसा मूलत: हरियाणा के सिरसा के रहने वाले हैं। सिरसा ने चुनावी राजनीति की शुरुआत 2007 में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव शिअद उम्मीदवार के रूप में लड़कर की और विजयी हुए। मंजिंदर सिंह सिरसा का जन्म 28 फरवरी 1972 को हुआ था। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंजाब-दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स किया हुआ है। हालांकि माइ नेता के अनुसार, उन्होंने दो साल ही यहां अध्यन किया। मनजिंदर सिरसा सबसे अमीर विधायक के रूप में जाना जाता है।
बीजेपी ने मनजिंदर सिंह सिरसा को क्यों बनाया मंत्री?
बीजेपी ने सिरसा को मंत्री बनाकर सिख समुदाय को साधने की रणनीति बनाई है। सिरसा दिल्ली में बीजेपी के प्रमुख सिख चेहरों में से एक हैं। किसान आंदोलन के बाद पंजाब में बीजेपी की स्थिति कमजोर हुई थी, ऐसे में पार्टी ने 2027 के पंजाब चुनाव को ध्यान में रखते हुए सिरसा को दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया है ताकि सिख समुदाय में पकड़ मजबूत की जा सके। पढ़ें- दिल्ली सीएम के शपथ ग्रहण से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स