Weather Update Rainfall Imd Alert: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम ने लोगों को काफी राहत दी है। नई दिल्ली में इस बार सफदरजंग वेधशाला में एक बार भी हीटवेव की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश और आंधी की संभावना जताई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर सहित कई प्रदेशों में झमाझम बारिश हो रही है। आईएमडी के मुताबिक पिछले 2 दिनों से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 जून तक बना रहेगा। इसके कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और गरज के साथ बारिश आएगी।
37 सालों में सबसे ठंडा रहा इस बार मई
आईएमडी के मुताबिक राजधान दिल्ली पिछले एक महीने में कई पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहा। इसके कारण 1987 के बाद से सबसे ठंडा मई इस साल रहा है। मई में औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस (डिग्री सेल्सियस) रहा है। बता दें कि 3 जून से तापमान बढ़ना शुरू होगा लेकिन अगले 7 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून से 10 जून से बीच बारिश की कम संभावना है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश की बात करें तो राजधानी लखनऊ में गुरुवार यानी आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में अधिक तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
अन्य राज्यों का क्या रहेगा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक के मुताबिक उत्तराखंड में तेज हवाएं चल सकती हैं। देहरादून की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं हिमाचल में हालांकि अधिकांश तौर पर आसमान में बादल नजर आएंगे। हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर 02 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में 01 जून यानी कि आज भारी बारिश देखने को मिल सकती है। केरल में 04 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी है।