Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का मौसम पिछले कुछ दिनों से राहत भरा रहा है। बारिश और बादल छाए रहने के कारण मई के महीने में फिलहाल लोगों को लू से राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक लोगों को गर्मी से मिलेगी। इस दौरान पारा भी 40 डिग्री से नीचे रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मंगलवार को बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरी तरफ बिहार में भी एक दो दिन में तापमान बढ़ने की संभवाना है। राष्ट्रीय राजधानी में 9 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। अगले 5 दिनों तक राज्य में कोई बारिश को लेकर पूर्वानुमान नहीं है।

पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा तापमान

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार बेमौसम बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसके कारण न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री के बीच गिर गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में बर्फबारी और बारिश की भविष्यवाणी की है। मई के महीने में कई सालों बाद पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।