Delhi-NCR Weather Forecast: शीतलहर की गिरफ्त में आई देश राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यहां पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।’’ आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा। बताया जा रहा है कि अभी और ठंड बढ़ सकती है क्योंकि पहाड़ों पर लगातार जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर होगा।

ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड: मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द बना रह सकता है। मौसम के कारण उत्तर भारत में 21 रेलगाड़ियां अधिकतम छह घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है।

Hindi News Today, 27 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

सर्दी का सितम: बता दें कि अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े चार डिग्री कम रहने पर दिन को ‘ठंडा’ माना जाता है, अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े छह डिग्री कम रहने पर दिन को ‘बेहद ठंडा’ माना जाता है। ऐसे में दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है।

ऐसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग की माने तो 28 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप यूं ही बना रहेगा। गुरुवार को दिल्ली में पारा 5.8° पहुंचा तो बुधवार को यहां सीजन का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 5.5° दर्ज किया गया। दिल्ली में में कोहरा छाया। विजिबिलिटी 700 मीटर तक ही रही। जिसके चलते उत्तर भारत के कई शहरों में ट्रेनें देरी से चल रही हैं।