Delhi Ghaziabad Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में मानसूर रफ्तार पकड़ चुका है। देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। जानकारी के मुताबिक रात भार बारिश का सिलसिला जारी रहा है जबकि सुबह भी मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद, फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश के साथ ही लोगों को भीषण और उमसभरी गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। सोमवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। रात भर हुई बारिश से तापमान दिल्ली का गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।

इसके साथ ही गुड़गांव, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है। राजधानी में लगातार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।

जानें देशभर के मौसम का हाल

नयी दिल्ली स्थित क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (RWFC) ने सुबह साढ़े बजे जारी जानकारी में कहा, ‘‘पूरे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में अगले दो घंटे के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाओं के साथ आंधी की संभावना है।’’ क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले दो दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है और उसके बाद हल्की बारिश होगी। लगातार बारिश से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट आने और उमस भरे मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली का मौसम

आईएमडी ने राजधानी में आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें कहा गया कि दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है, हालांकि अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हो रही थी। दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और 7 से 11 जुलाई तक बारिश हल्की रहेगी।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम कैसा रहेगा?

कल आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज/बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा। पढ़ें- देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स