Weather Updates: भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में दिनभर बादल छाए रहेंगे। हालांकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। बिपरजॉय का असर दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल रहा है। वहीं उत्तराखंड में भी आईएमडी की ओर से कई इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल?
दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से सप्ताह भर के लिए मौसम का अपडेट जारी किया गया है। सोमवार और मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। आईएमडी की ओर से हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। वहीं 21 से 24 जून तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना सपना पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही हाल पश्चिमी उत्तर का रहेगा। दिल्ली से सटे हरियाणा के इलाकों में भी अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे।
दिल्ली में कब तक पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मानसून सामान्य तौर पर 27 जून तक पहुंच जाता है। हालांक पिछले 13 सालों को आंकड़ों की बात करें तो जून सिर्फ 5 बार ही मानसून की दस्तक हुई है। वहीं 2013 और 2020 में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी थी। पहले अनुमान जताया गया था कि इस वर्ष दिल्ली में मानसून 10 से 12 जुलाई के करीब आएगा।
हालांकि ताजा अपडेट के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की दस्तक हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी में मानसून की स्थिति को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अगस्त और सितंबर में कम बरसात का अनुमान लगाया है।