Delhi Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi wheater News) में ठंड का एहसास बढ़ गया है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। वहीं दिल्ली में सबसे अधिक ठंडी मुंगेशपुर में पड़ी और वहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। ऐसे में अब दिल्ली से सटे इलाकों में नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Gurugram), गुरुग्राम और फरीदाबाद में ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि शुक्रवार (16 दिसंबर) को 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रह सकता है।

Delhi Weather Report-दिल्ली में अभी और गिर सकता है तापमान:

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिल्ली के तापमान में अभी और गिरावट देखी जा सकती है। मौसम एक्सपर्ट का मानना है पहाड़ों पर बर्फबारी होने से दिल्ली में 2 से 3 डिग्री के आसपास तापमान पहुंच सकता है। मालूम हो कि दिल्ली में गुरुवार को चली हवाओं में नमी का स्तर 36 से 92 प्रतिशत पाया गया है।

मौसम अपडेट: अन्य शहरों में क्या रहेगा मौसम का हाल:

देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई (Mumbai Weather) में शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 16 दिसंबर को मुबंई में 11 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से हवा का बहाव रहेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार के दिन ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इस दिन 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

इसके अलावा जयपुर में 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं कोलकाता (Kolkata Weather Report) में 21 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में भी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार ऊधमसिंह नगर के अलावा आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर स्थानीय लोगों को चेतावनी दी गई है। आशंका है कि आने वाले कुछ दिन में मौसम शुष्क रह सकता है। इसके अलावा कई इलाकों में कोहरा भी लोगों को परेशान कर सकता है।

वहीं छत्तीसगढ़ में भी सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है। राज्य में अगले दो-तीन दिनों में ठंड में वृद्धि होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। वहीं बीते गुरुवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पाया गया।