Delhi Anaj Mandi fire: दिल्ली के अनाज मंडी के एक मकान में रविवार भोर में लगी भीषण आग में 43 लोगों की मौत की घटना ने 22 साल पहले दिल्ली के उपहार सिनेमा में 59 लोगों की मौत की याद दिला दी। 13 जून 1997 को ग्रीन पार्क इलाके के उपहार सिनेमा हाल में बार्डर फिल्म देख रहे लोग इसके शिकार बने थे। उस घटना में 103 लोग घायल हुए थे। सिनेमा हाल के अंदर मौत को सामने देख लोग बिलख रहे थे, लेकिन निकलने का कोई रास्ता नहीं था। घटना के बाद सिनेमाघर के मालिक सुशील और गोपाल अंसल समेत 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। राजधानी दिल्ली में हुईं आग की बड़ी घटनाओं में उपहार सिनेमा कांड एक था।

करोलबाग के होटल में 17 लोग जिंदा जल गए थे : इस साल दिल्ली के करोलबाग इलाके के अर्पित होटल में भोर में लगी आग ने 17 लोगों की जान ले ली थी। हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई थी। घटना 17  फरवरी को शार्ट-सर्किट से हुई थी। इसमें 30 लोगों को बचा लिया गया था। करोल बाग में ही पिछले 19 नवंबर को एक घर में लगी आग में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

Hindi News Today, 08 December 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जाकिर नगर में छह लोगों की चली गई थी जान : दिल्ली के ही जाकिर नगर में हुए अग्निकांड में छह लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी थी। उस वक्त पड़ोसियों ने इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल की दीवार न तोड़ी होती तो और लोगों की जानें जा सकती थीं। दोनों मंजिलों की तोड़ी गई दीवारों से कई लोगों को बाहर निकाला गया। बिल्डिंग की बैक साइड से रस्सी और झूला डालकर तीन बच्चों की जान बचाई गई। रस्सी के सहारे कुछ बड़े लोगों को भी सुरक्षित निकाला गया। लोगों ने बिल्डिंग में फंसे 15 से अधिक लोगों की जान बचा ली थी।

राजधानी के कई क्षेत्रों में इस साल हो चुके हैं हादसे : इसी साल दिल्‍ली के पंजाबी बाग इलाके में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 1 व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस दौरान भारी नुकसान हुआ था। इससे पहले जुलाई में राजधानी के शाहदरा के झिलमिल क्षेत्र की एक रबड़ फैक्टरी में लगी आग में तीन लोगों की जान चली गई थी। इसी तरह दिल्ली के ओखला फेज-1 की एक केमिकल फैक्ट्री में जनवरी में आग लगने से 4 लोग बुरी तरह झुलस गए थे।