Delhi Election/Chunav Results 2020: द‍िल्‍ली चुनाव नतीजों के रुझान से आम आदमी पार्टी (आप) की तीसरी बार सरकार बनना तय हो गया है। आप के संयोजक अरव‍िंंद केजरीवाल 11 फरवरी को सुबह से ही प्रसन्‍नच‍ित्‍त थे। पार्टी दफ्तर में ब‍िस्‍क‍िट-नमकीन के साथ कोर टीम के सदस्‍यों के साथ नतीजों के अपडेट पर चर्चा चलती रही। वहीं प्रशांत क‍िशोर भी थे। दोनों ने दोस्‍ताना अंदाज में फोटो भी ख‍िंंचवाई।

प्रशांत के साथ केजरीवाल की तस्‍वीर में दोनों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है। दो साल पहले दोनों की इस तस्‍वीर की कल्पना नहीं की जा सकती थी। 2017 में पंजाब चुनाव के समय केजरीवाल व आप नेताओं की नजर में प्रशांत क‍िशोर की बतौर चुनाव कैंपेन मैनेजर कोई हैस‍ियत नहीं थी।

भगवंत मान ने कहा था क‍ि आप के पास हर दो-तीन घर में एक प्रशांत क‍िशोर है। जबक‍ि, केजरीवाल की व्‍यंग्‍य भरी राय थी क‍ि प्रशांत क‍िशोर को कांग्रेस पंजाब में अपना चेहरा घोष‍ित कर दे। लेक‍िन, पंजाब में हार के साथ ही शायद उनकी राय बदल गई। तब केजरीवाल ने क‍िशोर को म‍िलने बुलवाया था।

केजरीवाल की पत्नी का जन्मदिन: आम आदमी पार्टी की लीड के साथ ही अरविंद केजरीवाल के लिए 11 फरवरी का दिन खास होता है। दरअसल, इसी दिन उनकी पत्नी का जन्मदिन भी होता है। पार्टी की बढ़त और साथ ही जन्मदिन के मौके पर  पार्टी दफ्तर में केजरीवाल की पत्‍नी भी आईं। इस दौरान केक मंगवाया गया और केक काट कर जीत और जन्मदिन दोनो का जश्न एक साथ मनाया गया।

बता दें निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव ऐसे वक्त हुए थे जब दिल्ली सहित देश भर में संशोधित नागरिकता कानून ,राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे।

भाजपा पर ‘विभाजनकारी’ राजनीति करने के आरोप लगे थे और राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग क्षेत्र में 50 दिन से चले रहे महिलाओं के प्रदर्शन का मुद्दा उठाने के लिए उस कर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगा था। चुनाव में एक ओर भाजपा का प्रचार जहां राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर केन्द्रित था वहीं आप ने अपना प्रचार शिक्षा ,स्वास्थ्य और मूलभूत ढांचे पर केन्द्रित रखा था।