Delhi Election Yamuna Politics: दिल्ली चुनाव में यमुना विवाद गहराता जा रहा है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जब से यमुना में जहर होने की बात कर रदी है, जब से उन्होंने हरियाणा की बीजेपी सरकार को घेरने का काम किया है, अब उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इसी कड़ी में अब चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं और कल यानी कि गुरुवार तक उन पर जवाब भी मांगा है।
सवाल नंबर 1- हरियाणा सरकार ने ऐसा कौन सा जहर मिलाया है?
सवाल नंबर 2- इस जहर की मात्रा, प्रकृति और इसे पहचानने की विधि आपको कैसे पता?
सवाल नंबर 3- आखिर यह जहर मिला कौन से स्थान पर है?
सवाल नंबर 4- दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने इस जहर को पहचाना
सवाल नंबर 5- इंजीनियरों ने जहरीले पानी को दिल्ली में आने से कैसे रोका, कौन सी तकनीक?
अब अरविंद केजरीवाल ने जो यह पांच सवाल पूछे गए हैं, उन्हें इनका जवाब कल सुबह 11 बजे तक देना ही होगा। अगर वे जवाब नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई संभव है। अब समझने वाली बात यह है कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले ही मीडिया से बातचीत के दौरान दावा कर दिया था कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना में जहर मिलाकर दिल्ली भेजा था।
अरविंद केजरीवाल ने यमुना पर क्या बोला था?
उन्होंने कहा था कि बीजेपी वालों ने ऐसी हरकत की है जिसके बारे में इतिहास में कभी नहीं सोचा गया होगा। दिल्ली को पीने का पानी हरियाणा से मिलता है और यमुना हरियाणा से आती है। हरियाणा में इस समय भाजपा की सरकार है लेकिन उन्होंने यमुना से आने वाले पानी में जहर मिलाकर भेज दियाष यह तो दिल्ली जल बोर्ड का भला हो क्योंकि इंजीनियर ने उस बात को पकड़ लिया, उन्होंने इस पानी को बॉर्डर पर ही रोक दिया। अगर यह पानी दिल्ली में आ जाता और पीने के पानी के साथ मिल जाता, न जाने कितने लोगों की जान चली जाती, नरसंहार जैसी स्थिति हो जाती। ऐसा जहर मिलकर भेजा इन लोगों ने कि दिल्ली के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी सफाई नहीं कर पाते।
यमुना पर क्या राजनीति हो रही है?
उनके इस एक बयान के बाद ही बीजेपी हमलावर है, दावा किया गया है कि पूरे हरियाणा का अपमान है। इसी वजह से एक्शन मोड में खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आ गए हैं, उन्होंने तो यमुना का पानी पीकर केजरीवाल को चैलेंज करने का काम भी कर दिया है। यह अलग बात है कि आम आदमी पार्टी ने इसे सिर्फ एक ढोंग बता दिया है, यहां तक आरोप लगा है कि सैनी ने पानी पीकर यमुना में ही थूक दिया। वैसे अगर दिल्ली में प्रदूषित यमुना के कारण को समझना है, इस पर होने वाली सियासत को डीकोड करना हैं, तो तुरंत यहां कल्कि करें