Delhi Budget 2025: दिल्ली विधानसभा के सत्र का आज आखिरी दिन है। इस बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इसी महीने दिल्ली विधानसभा का बजट पेश किया जाएगा। इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों और बुद्धजीवियों से राय मांगी है कि दिल्ली का बजट किस तरह होना चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मेरी सरकार का बजट दिल्लीवासियों की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं पर खरा उतरे।

सभी वादे पूरे किए जाएंगे- दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जो भी वादे किए हैं, मैं आप सभी दिल्लीवासियों को भरोसा देती हूं कि वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने यमुना की सफाई पर खास जोर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मार्च के आखिर में यानी 24 से 26 मार्च के बीच पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट के सुझाव के लिए हम सभी विधायक और मंत्रियों से भी राय लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार विकसित दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गया है कि बजट के लिए सभी वर्ग से सुझाव लिया जाए और उन सुझाव को बजट में रखा जाएगा।

बजट के सुझाव के लिए व्हॉट्सएप नंबर जारी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता से सुझाव आमंत्रित करने के लिए व्हॉट्सएप नंबर जारी किया है। रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारियों को जनता से फीडबैक लेने के लिए कहा गया है। लोगों से फीडबैक लेने के लिए एक वेबसाइट और फोन नंबर जारी किया गया है। हमने बजट के लिए फीडबैक देने के लिए महिलाओं, शिक्षा और व्यापारियों के समूह से लोगों को बुलाया है। रेखा गुप्ता ने 5 मार्च को महिला संगठन को विधानसभा में बुलाया है। 6 मार्च को शिक्षा संगठन, 7 मार्च को व्यापारी संगठन और 8 मार्च को किसान संगठन को बुलाया है, जिससे उनका सुझाव लेकर बजट तैयार किया जा सके।

आज हम स्वास्थ्य पर कैग रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे- सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विधायक और मंत्री आगामी बजट पर विचार जानने के लिए जनता के बीच जाएंगे। हम अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सचिवालय शनिवार और रविवार को काम कर रहा है। आज हम स्वास्थ्य पर CAG रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे, हम केवल 2 रिपोर्ट लेकर आए हैं और 12 अभी आनी बाकी हैं। इन दो रिपोर्ट्स ने AAP सरकार की पोल खोल दी है।

इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना को शहर के विकास की शुरुआत करने का श्रेय उन्हें दिया। उन्होंने कहा था कि मैं आज यहां स्वर्गीय मदन लाल खुराना को श्रद्धांजलि देने आई हूं , जिन्हें दिल्ली आज भी याद करती है। दिल्ली में हुए सभी विकास कार्य उनके कार्यकाल के दौरान शुरू हुए। मैं उनका आशीर्वाद लेने आई हूं… 27 साल बाद, भाजपा दिल्ली में सत्ता में आई है।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने खुराना के कार्यकाल के बाद अधूरे रह गए प्रोजेक्ट को पूरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हम उनके कार्यकाल के बाद अधूरे रह गए काम को आगे बढ़ाएंगे। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली का विकास करेंगे। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली ने पिछली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सरकारों के दौरान भ्रष्टाचार के घोटाले देखे।

हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस आज मामले में कर सकती है बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि यह जीत वर्षों के संघर्ष का नतीजा है। भाजपा के पिछले 27 वर्षों के वनवास में दिल्ली ने घोटाले के बाद घोटाले देखे हैं – चाहे कांग्रेस की सरकार हो या आप की। वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, जबकि हमने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ी। हमने दिल्ली के लोगों के लिए लाठियां खाईं। यह जीत वर्षों के संघर्ष का नतीजा है… भाजपा के पिछले 27 वर्षों के वनवास में दिल्ली ने घोटाले के बाद घोटाले देखे हैं चाहे कांग्रेस की सरकार हो या आप की सरकार… उन्होंने घोटाले किए और हमने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया… हमने दिल्ली के लोगों के लिए लाठियां खाईं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बहुत काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक नए युग की शुरुआत हुई है। अभी बहुत कुछ करना है… हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली बनाने के सपने को पूरा करना है।

यह भी पढ़ें-

‘महायुति में कोई विवाद नहीं’, सीएम फडणवीस बोले- सभी सहयोगी एकजुट होकर काम कर रहे; शिंदे को लेकर दिया बड़ा बयान

इस लड़की के व्यवहार पर टिका है आकाश आनंद का भविष्य, BSP सुप्रीमो मायावती ने खुद बताया