देश की सीमा पर मुस्तैदी से डटे भारतीय सेना के जवानों के जज्बे को हर भारतीय सलाम करता है। बता दें कि समुंदर से 12 हज़ार से 15 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर कड़कड़ाती ठंड में भारतीय सेना के जवानों के गश्त का एक वीडियो सामने आया है। जिसे दिल्ली के भाजपा सांसद व पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि नदियां पहाड़, बर्फ़ या तूफ़ान। सब चीर के आगे बढ़ते हैं हमारे देश के जवान!

बता दें इस वीडियो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान भारी बर्फबारी के बीच मुश्किलों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड में भारतीय सेना के जवानों के इस पराक्रम को देखकर हर कोई सेना की तारीफ कर रहा है।

गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा में लगे इन जवानों को मौसम, रात और दिन का ख्याल ना रखते हुए अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहना होता है। जिससे देशवासी सुरक्षित रह सके। ऐसे में 15 फीट की ऊंचाई पर कड़ाके की ठंड में भी सेना अपने पेट्रोलिंग का काम जारी रखती है। दुश्मन देशों की नापाक चाल को बिफल करने के लिए भारतीय जवान बर्फीले पहाड़ों पर चप्पे-चप्पे की निगरानी करते हैं।

बता दें कि गौतम गंभीर के इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर(@Raghven21133786) ने लिखा, “हर भारतवासी को अपने वीर जवानों के ऊपर गर्व है आज अगर हर भारतवासी अपने घरों में चैन की नींद सो रहा है तो उसका श्रेय हमारे इन वीर जवानों को जाता है। आप वीर जवानों के शौर्य और कर्तव्य निष्ठा का हर भारतवासी कर्जदार है।”

वहीं एक अन्य यूजर(@PtAshokkiradoo) ने लिखा, “जब हौसले बुलंद हो तो पहाड़ भी मिट्टी का ढेर लगता है छत्रपति शिवाजी महाराज।” मनोज मिश्रा(@manoj31m) ने लिखा, “सलाम है ऐसे वीर पर जो भारत की शान हैं।”

एक और यूजर(@Princek2097) ने भारतीय सेना की तारीफ में लिखा, “100 आदमियों के बराबर होता है भारत का एक जवान।”