रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार को उनका Corona टेस्ट हुए और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वर्तमान में राजनाथ सिंह Home Quarantine हैं और इलाज चल रहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “वह गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन corona पॉजिटिव पाए जाने के बाद नहीं शामिल होंगे।”

देश में सक्रिय मामले बढ़कर हुए 65,286

मोदी सरकार में वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह ऐसे समय में कोविड पॉजिटिव पाए गए जब देश में कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में 12,591 नए कोविड मामले दर्ज किए। ये लगभग आठ महीनों में सबसे अधिक है। वहीं देश में सक्रिय मामले बढ़कर 65,286 हो गए हैं।

रक्षा मंत्री जनवरी 2022 में भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनवरी 2022 में कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए थे, जब ओमिक्रॉन वैरिएंट मामलों में वृद्धि हो रही थी। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था कि उनमें हल्के लक्षण हैं और वह होम क्वारंटाइन में हैं। राजनाथ सिंह ने उस समय ट्वीट किया, “मैंने हल्के लक्षणों के साथ आज कोरोना के लिए पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं होम क्वारंटाइन में हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं और खुद को अलग कर लें और जांच करवाएं।”

कोविड मामलों की कुल संख्या 4.48 करोड़

वर्तमान में कोविड मामलों की कुल संख्या 4.48 करोड़ है। डेली पॉजिटिविटी रेट 5.46 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5.32 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.15 प्रतिशत शामिल है। जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत है।

बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,42,61, 476 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।