Today Latest News Updates: हिमाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 74 हो गयी। शिमला में समर हिल में स्थित शिव मंदिर, फागली और कृष्णनगर में हुए लैंडस्लाइड की वजह से 21 लोगों की मौत हुई है। शिमला के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मंडी जिले के वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
उत्तराखंड में भी बारिश जमकर कहर बरपा रही है। कोटद्वार में मालन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। कोटद्वार के आसपास पहाड़ी इलाके में भारी बारिश की वजह से मालन नदी में उफान आ गया। रात देहरादून जिले में भारी बारिश के कारण कालूवाला में घरों में पानी भरने के कारण प्रशासन को राहत और बचाव कार्य चलाना पड़ा। जानकारी के अनुसार देहरादून के कालूवाला में भारी बारिश के कारण घरों में पानी भरने की सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का काम बिहार को बदनाम करना है। NCRB रिकॉर्ड के मुताबिक दिल्ली में अपराध सबसे ज्यादा है चाहे वो हत्या हो, अपहरण हो, रेप हो या लूट हो, ये सब दिल्ली में हो रहा है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा में लगभग 18-19 बच्चों ने आत्महत्या कर ली है इसलिए छात्रों की समस्याओं को समझना महत्वपूर्ण है। कोचिंग प्रबंधन प्रमुखों को एक बैठक के लिए बुलाया गया है और क्या किया जाना चाहिए इस पर चर्चा की जाएगी। मैं खुद समझने की कोशिश कर रहा हूं कि बच्चों पर ऐसा क्या दवाब आता है कि वे कोचिंग में आने के बाद आत्महत्या कर रहे हैं।
ISRO ने चंद्रयान-3 द्वारा खींची गयी चांद की तस्वीर शेयर की। 15 अगस्त को चंद्रयान-3 पर लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (LPDC) द्वारा चंद्रमा कुछ ऐसा देखा गया।
चारा घोटाला मामले में RJD नेता लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती देने वाली CBI की याचिका सुप्रीम कोर्ट में सूचीबद्ध होने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। चाहे वे हमें कितना भी परेशान करें, कुछ नहीं होगा। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हमें क्या करना है। उनसे कोई नहीं डरता, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में भारी बाढ़ का कारण बनने वाले प्रमुख कारकों पर पत्र लिखा है। उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार की ओर से खामियों को उजागर किया है।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मूसलाधार बारिश के कारण हुए भारी नुकसान को राज्य आपदा घोषित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी।
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला की 'राक्षस' वाली टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर वे वोट न मिलने पर लोगों को 'राक्षस' कहते हैं, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। जब उन्हें वोट नहीं मिलते तो वे EVM या चुनाव आयोग को दोषी ठहराते हैं और अब वे निर्दोष लोगों को 'राक्षस' कह रहे हैं।
बिहार में पत्रकार की हत्या पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, लेकिन वे खुद लोकतंत्र के स्तंभों की रक्षा करने में सक्षम नहीं हैं। आपके राज्य में न तो पत्रकार और न ही पुलिस सुरक्षित है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारी बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लिए 11 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की।
अररिया में पत्रकार की हत्या पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मैंने अधिकारियों से इस पर गौर करने को कहा है।
NEET प्रतिबंध पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि हम छात्रों के साथ खड़े हैं। हम लगभग 5-6 वर्षों से NEET पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। हमने 20 छात्रों को खो दिया है। सभी को नैतिक जिम्मेदारी लेनी होगी।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम मणिपुर में शांति के लिए प्रयास और प्रार्थना कर रहे हैं। हम काफी हद तक शांति बहाल करने की कोशिश में सफल हो रहे हैं। 'घमंडिया' गठबंधन की बैठक में 'घमंड' और अहंकार ही देखने को मिल सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप सेंटर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमने ये नहीं कहा कि हम सातों सीटों पर लड़ेंगे। हमने कहा कि हम सात सीटों पर तैयारी करेंगे। गठबंधन की परवाह किए बिना हर पार्टी तैयारी करती है। जब गठबंधन बनेगा तो तय होगा कि कौन किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। हमारी बैठक पार्टी को मजबूत करने के लिए थी। हमने बैठक में गठबंधन पर चर्चा नहीं की। हमारा रुख यह है कि हम इस पार्टी (AAP) पर भरोसा नहीं कर सकते। उनकी राजनीति में भ्रष्टाचार है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बेंगलुरु में भारत के पहले 3D-प्रिंटेड डाकघर भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने कई नई प्रौद्योगिकियां विकसित की हैं। इसी के मद्देनजर पर 3डी-प्रिंटेड इमारत का निर्माण एक महान पहल है।
क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम संगठन में विश्वास करते हैं, हम संस्कारों में विश्वास करते हैं, हम समर्पण में विश्वास करते हैं और हम सामूहिकता के मूल्यों के साथ सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं और जो जिम्मेदारी मिले उसके लिए निरंतर अपनी योग्यता और अपना कौशल बढ़ाते जाएं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली-पुणे विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी मिली। एयरपोर्ट पर आइसोलेशन बे में विमान का निरीक्षण चल रहा है। सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित उतार लिया गया है। GMR कॉल सेंटर को आज फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली।
शिमला के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान जारी है।
जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी जारी है।
केरल के त्रिशूर जिले के कनीमंगलम के पास एक निजी बस पलटने से 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल लोगों को निजी अस्पतालों और त्रिशूर तालुक सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया।
बिहार के रानीगंज बाजार इलाके में पत्रकार विमल कुमार यादव की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अररिया SP अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
शिमला में रेस्क्यू ऑपरेशन का यह 5वां दिन है। NDRF इंस्पेक्टर नसीफ खान ने बताया कि एनडीआरएफ, सेना की टीम और एसडीआरएफ ऑपरेशन में शामिल हैं। हमने 80% इलाके की तलाशी ले ली है। आंतरिक हिस्सों तक मशीनें नहीं पहुंच सकतीं, हमें ऑपरेशन मैन्युअल रूप से करना होगा।
लैंडस्लाइड से देहरादून में तबाही, पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से मौत, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=iUN_XA7uYTI